फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol: जल्द आ रहा है 'इंडियन आइडल' का नया सीजन; श्रेया, विशाल और बादशाह होंगे जज

Sat, 27 Sep 2025 03:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Idol New Season: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का नया सीजन जल्द ही टीवी पर वापस आ रहा है। इसमें जाने माने कलाकार विशाल, श्रेया और बादशाह जज होंगे।
विज्ञापन
विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम @sonytvofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का सबसे मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' अपने नए सीजन के साथ वापस आ रहा है। यह सीजन एक नई थीम 'यादों की प्लेलिस्ट' के साथ वापस आ रहा है। शो 18 अक्तूबर रात 8 बजे से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आएगा। शो में नए कलाकार पुराने गानों को गाएंगे।
विज्ञापन

ये कलाकार होंगे जज
शो के जज में संगीत जगत के तीन जाने-माने नाम शामिल होंगे। इसमें विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और बादशाह होंगे। अपनी काबिलियत के दम पर यह तीनों लोग कंटेस्टेंट का मार्गदर्शन करेंगे। उनके मार्गदर्शन में कंटेस्टेंट अपने पुराने पसंदीदा गानों को नए अंदाज में पेश कर सकेंगे।
 

यूजर्स ने पोस्ट पर किए कमेंट
सिंगिंग रियलिटी शो का एलान करते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट की गई है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'देखिए इंडियन आइडल 18 अक्तूबर रात 8 बजे से। यादों की प्लेलिस्ट, इंडियन आइडल का नया सीजन।' इस पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'इस शो में श्रेया घोषाल को देखने का इंतजार है।' एक और यूजर ने लिखा है 'सुनहरे दिन वापस आ रहे हैं। श्रेया घोषाल इंडियन आइडल के साथ वापस आ रही हैं।' एक और ने लिखा 'मैं अपने आंसू नहीं रोक सकती।'

यह खबर भी पढ़ें: Vera Bedi: ‘ये तो करीना से ज्यादा खूबसूरत है..’, इस एक्टर की बेटी को देख यूजर्स ने दिया रिएक्शन
विज्ञापन

शो ने दिए कई कलाकार
सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। तब से यह भारत के सबसे पसंदीदा शो में से एक रहा है। इस शो ने देश को कुछ बेहतरीन गायक दिए हैं। पिछले कुछ वर्षों में, इस शो ने अभिजीत सावंत, नेहा कक्कड़ और सलमान अली जैसे कलाकारों के करियर की शुरुआत की है। यह शो संगीत प्रेमियों के बीच एक जाना-माना नाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें