फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: कमल हासन ने अल्फोंसो क्वारोन को दी लंच पार्टी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की तारीफ में कही यह बात

Sun, 14 Apr 2024 06:26 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण भारत के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने मशहूर मैक्सिकन निर्देशक अल्फोंसो क्वारोन को लंच पर बुलाकर उनकी मेजबानी की। निर्देशक अल्फोंसो क्वारोन को उनकी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है।

विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय दिग्गज अभिनेता कमल हासन अपनी फिल्म ‘इंडियन 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रशंसकों को उनकी फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है। हाल ही में मशहूर मैक्सिकन निर्देशक अल्फोंसो क्वारोन ने अचानक भारत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सिनेमा जगत के चर्चित हस्तियों से मुलाकात की। चेन्नई में अभिनेता कमल हासन ने निर्देशक को लंच पर बुलाकर उनकी मेजबानी की, उनके साथ फिल्म निर्माता मणिरत्नम, ए.आर रहमान, अभिनेता सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी भी मौजूद रहे। 

 

मैक्सिकन निर्देशक को कहा अपना भाई

दिग्गज अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर मुलाकात की तस्वीरें साझा की और लिखा, ‘‘मेरे भाई और एक ही मां 'सिनेमा' की संतान अल्फोंसो क्वारोन से मुलाकात हुई, हमने सिनेमा और केवल सिनेमा के बारे में बात की। हमने आम के साथ दोपहर के लंच का लुत्फ उठाया। इस दौरान मेरे लोग भी साथ रहे।’ वहीं 'चिट्टा' फिल्म के अभिनेता सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कमल हासन का धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन

Triptii Dimri: 'अमर सिंह चमकीला' की फैन हुईं तृप्ति डिमरी, सोशल मीडिया पर फिल्म को बताया मास्टरपीस

 

मैक्सिकन निर्देशक को मिल चुका है ऑस्कर

मैक्सिकन निर्देशक अल्फोंसो क्वारोन को उनकी फिल्मों के लिए अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्हें अपने काम के लिए पांच अकादमी पुरस्कार मिल चुके हैं। साल 2013 में आई फिल्म ‘ग्रैविटी’ और साल 2018 में आई ‘रोमा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी जीत चुके हैं। 

 

कमल हासन की आगामी फिल्म

दिग्गज अभिनेता कमल हासन के आगामी कार्यों की बात करे तो वह अपनी फिल्म ‘इंडियन’ के सीक्वल ‘इंडियन 2’ में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग में कई बाधाएं भी आई, जिसमें कोविड 19 और क्रेन दुर्घटना शामिल है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन

Aranmanai 4: अरनमनई 4 का गाना अचाचो हुआ रिलीज, तमन्ना-राशी की दिलकश अदाओं ने जीता दिल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें