फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imtiaz Ali: 'चमकीला' से पहले दिलजीत ने इम्तियाज अली को सुनाई थी अपनी इस फिल्म का कहानी, निर्देशक का खुलासा

Thu, 29 Aug 2024 09:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इम्तियाज अली का कहना है कि दिलजीत दोसांझ को फिल्म साइन करते वक्त अमर सिंह चमकीला के बारे में उनसे अधिक जानकारी थी। इम्तियाज ने बताया कि फिल्म अमर सिंह चमकीला साइन करने से पहले दिलजीत ने उन्हें अपनी एक पंजाबी फिल्म की स्टोरी सुनाई।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ-इम्तियाज अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इम्तियाज अली ने जब वी मेट, लव आजकल , रॉकस्टार जैसी कई चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है। इस साल वह फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' लेकर आए, जो खूब पसंद की गई। इसमें लीड रोल एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा ने किया। हाल ही में इम्तियाज ने दिलजीत को लेकर एक खुलासा किया है कि उन्होंने यह फिल्म साइन करने से पहले उन्हें अपनी एक फिल्म की कहानी सुनाई थी।

विज्ञापन

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कब और कहां होगा आयोजन इस पर भी दिया जवाब

2023 में चमकीला पर की थी दिलजीत ने फिल्म
इम्तियाज अली का कहना है कि दिलजीत दोसांझ को फिल्म साइन करते वक्त अमर सिंह चमकीला के बारे में उनसे अधिक जानकारी थी। इम्तियाज ने बताया कि फिल्म अमर सिंह चमकीला साइन करने से पहले दिलजीत ने उन्हें अपनी वर्ष 2023 में आई पंजाबी फिल्म जोड़ी की स्टोरी सुनाई। यह फिल्म भी अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर आधारित थी। 
Salman Khan: इवेंट में बच्चे ने छुए सलमान खान के पैर, भाईजान ने गले से लगाकर लुटाया प्यार, वीडियो वायरल

इम्तियाज अली से दिलजीत ने कही थी ये बात
इम्तियाज अली ने मिड-डे से बातचीत में फिल्म में लीड रोल के लिए दिलजीत को अप्रोच करने के अनुभव पर बात की। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने जोड़ी नाम की फिल्म में काम किया है, जो चमकीला की जिंदगी से प्रेरित है। उन्होंने अपनी इस फिल्म के कुछ हिस्से इम्तियाज अली को दिखाए। इम्तियाज ने कहा, 'जब मैं उन्हें चमकीला की स्टोरी बताने चला तो उन्होंने कहा, 'देखिए सर आप चाहोगे तो मैं कर रहा हूं, लेकिन मुझे जोड़ी की स्टोरी बताने दीजिए, फिर देखिए कि क्या आप मुझे लेना चाहते हैं क्योंकि ऐसी फिल्म मैं पहले ही कर चुका हूं'।
Aparshakti Khurana: 'वह बहुत दिल से काम करते हैं', अपारशक्ति खुराना ने बांधे अक्षय कुमार की तारीफों के पुल
विज्ञापन

पंजाबी फिल्म है जोड़ी
इम्तियाज अली ने कहा कि वे दिलजीत को अपनी फिल्म की कहानी सुनाने जा रहे थे, लेकिन एक्टर ने जोड़ी की स्टोरी सुनाई। दिलजीत को इम्तियाज अली से ज्यादा चमकीला के बारे में जानकारी थी। अमरदीप सिंह के निर्देशन में बनी जोड़ी एक पंजाबी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें दिलजीत ने अमर सिंह सितारा का रोल अदा किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें