'जाने तू या जाने ना' फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता इमरान खान लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रहे हैं। वो भले ही परदे पर दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों इमरान खान अलग-अलग साक्षात्कारों में अपनी नई प्रेमिका के साथ अपने रिश्ते, अपने करियर और बुरे दौर को लेकर खूब बातचीत कर रहे हैं। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए अब उन्होंने और भी कई नई बातें बताई हैं।