फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: लेखा वॉशिंगटन के बचाव में उतरे इमरान, बोले- अवंतिका के जाने के बाद वो मेरी जिंदगी का हिस्सा बनीं

Thu, 07 Mar 2024 12:38 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता इमरान खान की पहली शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी। इमरान की पहली शादी अवंतिका मलिक से हुई थी और इस शादी से उन्हें एक बेटी भी है। अपने तलाक के विषय में बात करते हुए इमरान बोलते हैं, 'मैं और अवंतिका आपसी सहमति से अलग हुए थे।
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
अभिनेता इमरान खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले दिनों अफवाहों का बाजार गर्म था कि वे लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। लोगों को लग रहा था कि लेखा की वजह से इमरान ने अवंतिका को तलाक दे दिया। हाल ही में अभिनेता एक साक्षात्कार के दौरान अपने तलाक और लेखा के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बातें करते नजर आए। 

मैं और अवंतिका  2019 में अलग हुए 
अभिनेता इमरान खान की पहली शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी। इमरान की पहली शादी अवंतिका मलिक से हुई थी और इस शादी से उन्हें एक बेटी भी है। अपने तलाक के विषय में बात करते हुए इमरान बोलते हैं, 'मैं और अवंतिका आपसी सहमति से अलग हुए थे। मैं फरवरी 2019 के बाद से ही अवंतिका से अलग रह रहा हूं। हां, मैंने इस बात का जिक्र शायद पहले नहीं किया था।'  
विज्ञापन


Oscar 2024: जब विजेताओं को मिला लकड़ी का 'ऑस्कर', एकेडमी समारोह के बारे में नहीं जानते होंगे ये दिलचस्प बातें
विज्ञापन


लेखा नहीं हैं हमारे तलाक की वजह 
इमरान अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं बता नहीं सकता हूं कि मुझे कितनी तकलीफ हुई जब मैंने सुना कि लोग लेखा को घर तोड़ने वाली महिला बुला रहे हैं। वे मेरी जिंदगी में अवंतिका के जाने के बाद आई हैं। मैं डेढ़ साल से अकेले रह रहा था। कोई नहीं था मेरे साथ तब लेखा ने मेरा साथ दिया। वे मेरी तलाक की वजह हो ही नहीं सकती हैं।'

मुनव्वर ने सचिन को किया आउट, लोग बोले-लुटिया डूबो दी

लॉकडाउन में हुआ प्यार 
इमरान खान से जब पूछा गया कि वे और लेखा एक-दूसरे को कब से और कैसे जानते हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं, 'लॉकडाउन के दौरान मैं अकेला रह रहा था। उन दिनों जिंदगी मुश्किल लग रही थी। लॉक डाउन के दौरान मैंने लेखा को जानना शुरू किया और धीरे-धीरे हम एक-दूसरे के करीब आए। कोई भी अगर कहता है कि लेखा ने मेरे घर को तोड़ा है तो यह गलत और किसी के चरित्र पर उंगली उठाने जैसा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें