नए प्रतिभाओं को मौका मिलना खास बात
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, IFFI 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान रेड कार्पेट पर बोलते हुए धीरज सिंह ने कहा कि फेस्टिवल में नए लोगों पर खास जोर दिया गया। यहां कई नई प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का मौका मिला। उन्होंने आगे कहा, 'यह समय खास था. क्योंकि यह डेब्यू का फेस्टिवल था। कई नए लोगों ने यहां अपनी शुरुआत की और हमारे नए कलाकारों को काफी मौके मिले। जिस तरह से स्टूडेंट्स और नए लोगों ने हिस्सा लिया, वह अपने आप में एक नया अनुभव था'।
'गोवा को पहचान दिलाने की खास कोशिशें की गईं'
NFDC के प्रबंध निदेशक ने साल 2004 में फेस्टिवल के गोवा में शिफ्ट होने के बाद से कोंकणी सिनेमा, गोवा की फिल्मों और स्थानीय कहानियों को प्रमोट करने में IFFI की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस एडिशन के दौरान गोवा को उसकी सही पहचान दिलाने के लिए खास कोशिशें की गईं। तटीय राज्य के फिल्ममेकर्स ने इसमें पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।