फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IC 814: 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' पर उठे विवादों के बीच बोलीं पत्रलेखा, कहा- यह सीरीज कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं

Sun, 08 Sep 2024 03:20 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेटफ्लिक्स की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' काफी विवादों में रही है। इस बीच शो में अहम किरदार में नजर आईं अभिनेत्री पत्रलेखा ने भी इन विवादों को लेकर बात की है। 
विज्ञापन
पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम @patralekhaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री पत्रलेखा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। इस सीरीज में बाकी कलाकारों के साथ-साथ उनके अभिनय की भी काफी सराहना हो रही है। हालांकि, इस सीरीज को काफी विवादों का सामना भी करना पड़ा है। नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रही इस सीरीज को भारत सरकार के द्वारा भी आपत्ति का सामना करना पड़ा था। इस पर बात करते हुए अब पत्रलेखा ने कहा कि है कि ये शो कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं है।

विज्ञापन


यह सीरीज कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं है- पत्रलेखा 
पत्रलेखा इस सीरीज में एक केबिन क्रू की भूमिका निभा रही हैं, जो काफी बहादुरी से मुश्किल हालातों का सामना करती है। इस सीरीज पर पिछले हफ्ते सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने, आतंकवाद को छिपाने और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों को लेकर आपत्ति जताई थी। इसे लेकर नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को तलब भी किया गया  था। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्रलेखा ने कहा, "यह स्पष्ट रूप से कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं है। यह एक शो है, जिसे लिखा गया है और जाहिर है, इसके कुछ हिस्से काल्पनिक भी हैं।"
Vikas Sethi: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अभिनेता विकास सेठी का निधन, सुपरहिट फिल्म में थे करीना के दोस्त
विज्ञापन

पत्रलेखा के लिए खास रहेगा ये शो
अभिनेत्री ने कहा कि शो में कई किरदारों ने वास्तविक घटना से जुड़े लोगों के असली नाम का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह सीरीज घटना के प्रति सम्मान और  इसे एक नई व्याख्या देने का एक गंभीर प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह सभी लोगों द्वारा इसकी प्रमाणिकता बनाए रखने के साथ-साथ एक निजी अनुभव देने की साझा कोशिश है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें जब यह शो ऑफर हुआ, तो उनकी वो यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि वह इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें बचपन की अपहरण की घटना और बड़ी-बड़ी बंदूकों वाले लोगों की न्यूज में दिखाई गई नाटकीय तस्वीरें याद हैं। वह कंधार की इस घटना से जुड़ी उनकी पहली याद है। अभिनेत्री ने कहा कि ये शो उनकी जिंदगी का एक खास हिस्सा बन कर रहेगा।
विज्ञापन

आरती ने साझा कीं हमसफर दीपक के साथ पहले गणेश चतुर्थी उत्सव की झलकियां
उड़ान भरने के 40 मिनट बाद विमान हो गया था हाइजैक
बताते चलें कि इस सीरीज का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। यह रोमांचक सीरीज 24 दिसंबर, 1999 को इंडियन एयरलाइंस के आईसी-814 विमान को पांच आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर लिए जाने पर आधारित है। इब्राहिम अतहर, सनी अहमद काजी, जहूर इब्राहिम, शाहिद अख्तर और सईद शाकिर नामक आतंकियों द्वारा इस विमान को हाइजैक कर लिया गया था। ये विमान काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ी थी, जिसे उड़ान भरने के 40 मिनट बाद ही 154 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साथ हाइजैक कर लिया गया था। इस सीरीज में विजय वर्मा, पंकज कपूर, मनोज पाहवा, नसीरुद्दीन शाह आदि कई कलाकार नजर आए हैं। 

Yo Yo Honey Singh: गानों को आपत्तिजनक बताने पर हनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिर्फ मैं ही क्यों गलत हूं?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें