इब्राहिम ने नए सदस्य का किया स्वागत
दरअसल, इब्राहिम अली खान हाल ही में एक खास सदस्य को अपने परिवार में लेकर आए हैं, जिसे लेकर वह बेहद इमोशनल भी नजर आए। इस सदस्य का नाम है ‘बम्बी खान’, जो कि एक प्यारी सी पपी है।
इब्राहिम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बम्बी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा। इन तस्वीरों में इब्राहिम और बम्बी की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। इस प्यारे पल को साझा करते हुए इब्राहिम ने बताया कि किस तरह बम्बी उनकी जिंदगी में आई और उनके दिल में बस गई।
यह खबर भी पढ़ें:
Alia Bhatt: ‘हर वर्दी के पीछे एक मां होती है…’ भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर आलिया भट्ट ने लिखा भावुक नोट
इब्राहिम ने फैंस के साथ शेयर की खुशी
इब्राहिम ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘एक शूटिंग के दौरान जब मैं सेट पर था, तभी यह छोटी सी पपी मेरे पास आई और गोद में बैठ गई। इसके बाद से वह मेरे साथ खेलने लगी और मुझसे ऐसे जुड़ गई जैसे बरसों पुराना रिश्ता हो।’ इब्राहिम ने बताया कि उस पल से लेकर अब तक बम्बी ने उनका दिल जीत लिया और अब वह उनके लिए सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि बेटी जैसी हो गई है।
यह खबर भी पढ़ें:
Jai Hanuman: 'जय हनुमान' से जुड़े भूषण कुमार, नॉर्थ इंडिया में प्रेजेंट करेंगे ऋषभ शेट्टी की अगली फिल्म