फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadpool and Wolverine Trailer: डेडपूल एंड वूल्वरिन का गजब फाइनल ट्रेलर, इस किरदार की झलक देख चौंके जाएंगे

Sat, 20 Jul 2024 07:38 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड की फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन के मेकर्स ने  फिल्म का तीसरा और अंतिम ट्रेलर जारी कर दिया है। 
 
विज्ञापन
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड अभिनीत फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन शुरुआत से चर्चा में बनी हुई है। दुनियाभर के दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का तीसरा और अंतिम ट्रेलर जारी कर दिया है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म का आखिरी ट्रेलर में लेडी डेडपूल की झलक भी देखने को मिली है। 

विज्ञापन

डैफने कीन की हुई वापसी!

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के आखिरी और अंतिम ट्रेलर अभिनेत्री डैफने कीन की वापसी का संकेत दे रहा है। क्लिप के अंतिम मोंटाज में नकाबपोश लेडी डेडपूल का पूरा शॉट भी दिखाई देता है। वह सुनहरे बालों में पोनीं बनाए हुए दिखाई दी। हालांकि, इस बात को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है कि फिल्म में लेडी डेडपूल के किरदार में डैफने कीन नजर आएंगी या नहीं। इसे देखने के लिए दर्शकों को 26 जुलाई का इंतजार करना होगा। तभी इस रहस्य से पर्दा उठेगा।




जबर्दस्त है फिल्म का आखिरी ट्रेलर

रयान रेनॉल्ड के वेड ने वीडियो की शुरुआत में ह्यू जैकमैन की वूल्वरिन से कहा, 'मैंने इस टीम-अप के लिए लंबे समय तक इंतजार किया है।' इसके अलावा ट्रेलर में डेडपूल वूल्वरिन से कहते हैं कि वह जानता है कि उन नौ लोगों को कैसे बचाना है, जो डेडपूल की पूरी दुनिया हैं। फिल्म का आखिरी ट्रेलर बेहद ही धमाकेदार है। इसे देखने के बाद दर्शकों का फिल्म देखने का उत्साह और बढ़ गया है। 

विज्ञापन

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स एक बार फिर वेड विल्सन यानी डेडपूल के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, ह्यू जैकमैन फिर लोगन यानी वूल्वरिन के रोल में दिखाई देंगे। डिज्नी/ मार्वल स्टूडियोज की यह फिल्म 26 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। डेडपूल एंड वूल्वरिन अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।  

विज्ञापन


Rajendra Kumar: इंडस्ट्री में चलता था राजेंद्र कुमार का सिक्का, 25 हफ्ते लगातार थिएटर में लगी रही थीं फिल्में

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें