फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: मूवी डेट पर जाते हुए दिखे ऋतिक और सबा! ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम

Sun, 28 Jul 2024 10:21 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप को लेकर उड़ रही अफवाहों पर अब विराम लग चुका है। दरअसल, दोनों को एक साथ मूवी डेट पर जाते हुए देखा गया।  ऋतिक और सबा काफी समय से एक दूसरे के साथ नहीं दिखे थे। 
विज्ञापन
ऋतिक रोशन और सबा आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम @hrithikroshan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों से ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। अब ब्रेकअप की अफवाहों पर ऋतिक और सबा ने एक साथ बाहर निकलकर रोक लगा दी है। रविवार 1 जुलाई को दोनों को एक साथ देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों मूवी डेट के लिए जा रहे थे। इस दौरान ऋतिको को ब्लैक स्वेटशर्ट और ब्लू डेनिम जींस में देखा गया। वहीं, सबा ने ओवरसाइज्ड शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी।
विज्ञापन


ब्रेकअप की उड़ रही थी अफवाह
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक और सबा के ब्रेकअप की अफवाह  'रेडिट' पर उड़नी शुरू हुईं। यह चर्चा तब शुरू हुई जब अभिनेता को कई कार्यक्रमों में अकेले देखा गया, जिसमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी भी शामिल थी। 
Deadpool And Wolverine Box Office: शॉन लेवी की फिल्म हाफ सेंचुरी के पार, वर्ल्डवाइड कमा डाले 3667 करोड़ रुपये
विज्ञापन


ऋतिक के चलते सबा ने खोई कई जॉब
खबरों के मुताबिक दोनों ने करण जौहर की 50वीं जन्मदिन की पार्टी में अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से रेड कार्पेट पर भी पेश किया। इससे पहले ऋतिक ने  इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान से शादी की थी। उनके दो बेटे रिहान और ऋदान हैं। हालांकि, 2014 में दोनों का तलाक हो गया। इस बीच, हाल ही में, सबा, जो एक एक्टर, सिंगर और वॉयस-ओवर आर्टिस्ट भी हैं, उन्होंने खुलासा किया कि तिक के साथ अपने रिश्ते के कारण उन्होंने कई वॉयस-ओवर जॉब खो दी।
विज्ञापन


ऋतिक रोशन का वर्क फ्रंट
अभिनेता ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘फाइटर’ में देखा गया था। भारत की पहली एरियल एक्शन थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, हमेशा की तरह ऋतिक की भूमिका को काफी सराहना भी मिली थी।
Box Office Collection: 'कल्कि 2898 एडी' ने फिर पकड़ी रफ्तार, खतरे में शाहरुख की 'जवान' का रिकॉर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें