कल इस वक्त रिलीज होगा टीजर
जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के अवसर पर मेकर्स कल मंगलवार को 'वॉर 2' का टीजर रिलीज करने की तैयारी में हैं। यह जूनियर एनटीआर की पहली बॉलीवुड फिल्म है। कल इसका पहला टीजर सुबह 11 बजे रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म के टीजर को लेकर पहले ही काफी बज है। आखिर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर आमने-सामने जो होंगे।
विलेन की भूमिका में दिखेंगे जूनियर एनटीआर
टीजर अपडेट को लेकर जूनियर एनटीआर के फैंस कुछ हद तक हैरान हैं, क्योंकि बॉलीवुड में अपनाई जाने वाली प्रमोशनल रणनीतियों से वे रूबरू नहीं हैं। साउथ के प्रोडक्शन हाउस के विपरीत, हिंदी फिल्म निर्माता आमतौर पर लॉन्च के समय की बिना पूर्व घोषणा किए ही टीजर-ट्रेलर आदि रिलीज कर देते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि 'वॉर 2' के मामले में क्या होता है? फिल्म 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर विलेन के रोल में नजर आएंगे।
Mission Impossible 8: सोमवार को मिशन इंपॉसिबल की कमाई में लगा ब्रेक, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन
अयान मुखर्जी करेंगे निर्देशन
बता दें कि 'वॉर' (2019) का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, सीक्वल यानी 'वॉर 2' के निर्देशन की कमान अयान मुखर्जी संभाल रहे हैं। कियारा आडवाणी भी फिल्म में लीड रोल कर रही हैं। वे ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म इस साल अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।