राजकुमार राव ने की जान्हवी की तारीफ
अपनी सह-कलाकार जान्हवी कपूर के बारे में इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए, राजकुमार राव ने उनके काम करने के तरीके की तारीफ की। राव ने बताया कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा है। राव ने कहा 'उसे परवाह नहीं है कि वह बीमार है या नहीं, उसे परवाह नहीं है कि उसके निजी जीवन में क्या हो रहा है, अगर वह सेट पर है, तो वह अपना 100% किरदार को दे रही है।
कान पहुंची जान्हवी कपूर
बहरहाल जानकार मानते हैं कि जान्हवी का करियर ग्राफ निश्चित रूप से ऊपर की ओर बढ़ा है। जान्हवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी फिल्मों को आलोचकों और प्रशंसकों से सराहना मिली है।
फिलहाल जान्हवी कपूर कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी फिल्म 'होमबाउंड' के लिए फ्रांस पहुंच चुकी हैं।
राजकुमार राव की फिल्म
राजकुमार राव की बात करें तो वह वामिका गब्बी के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दिखाया गया है कि राजकुमार राव शादी करना चाहते हैं लेकिन उनकी जिंदगी में शादी का दिन नहीं आता।