फरदीन ने घटाया 25 किलो वजन
फरदीन खान ने साइरस ब्रोचा के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे पता था कि मुझे एक निश्चित शेप में आना होगा। मेरा वजन 102 या 103 किलो हो गया था। यह मेरा सबसे ज्यादा वजन था और मसल्स नहीं थीं। बस शरीर में चर्बी थी। अब पिछले सप्ताह जब मैंने अपना वजन किया तो यह 78 किलोग्राम था। मैंने अपना करीब 25 किलोग्राम वजन कम किया है'।
बोले- 'बहुत कम उम्र में लगी आदत'
फरदीन खान ने कहा, 'मैंने बहुत कम उम्र में शराब पीना शुरू कर दिया था। इसलिए यह पहली बार था जब दिमाग से कोहरा छटा और मैंने इस लत से छुटकारा पाने का फैसला लिया'। बात करें फिल्म 'हाउसफुल 5' की तो इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडीस जैसे सितारे हैं। फिल्म 6 जून को रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है।