फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरी के शहीदों के परिजनों का अमर उजाला ने किया सम्मान, यामी गौतम और विकी कौशल हुए शामिल

Mon, 24 Dec 2018 03:31 PM IST
अंकुर श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शहीदों के परिजनों के साथ यामी गौतम और विकी कौशल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के सेंट जोसफ कॉलेज में अमर उजाला कार्यक्रम में उरी में शहीद हुए फौजियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चार शहीदों के परिवार शामिल हुए। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में अभिनेत्री यामी गौतम और अभिनेता विकी कौशल ने शिरकत की, दोनों ही कलाकार कार्यक्रम में आए और 11 जनवरी को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म उरी के बारे में बात की। 

विज्ञापन


दरअसल फिल्म उरी हमले में शहीदों की जिंदगी पर आधारित है। यामी और विकी ने इन शहीदों के परिवारों के साथ वक्त बिताया और उन्हें सम्मानित भी किया। वहीं स्कूल के बच्चों के साथ दोनों ने सेल्फी भी ली। 

विकी कौशल ने फिल्म से जुड़ी एक घटना को साझा करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें आर्मी ऑफिसर्स की तरह 10 मिनट तक बॉडी वार्म अप करने को बोला गया था, विकी ने कहा कि हमे लगा बड़ा इजी होगा, लेकिन 10 मिनट के बाद ग्रुप का एक आदमी उल्टी करते दिखा।

विज्ञापन

वो ये तय कर चुका था कि फिल्म नहीं करूंगा और फिर मुझे लगा कि ये इस फिल्म में सुपर हीरो की तरह हूं, ठीक वैसे ही जैसे हमारे आर्मी वाले सुपर हीरो होते हैं। 

वहीं यामी ने बच्चों से कहा को वो फिल्म जरूर देखें, इस दौरान बच्चों ने विकी से डिमांड की वो उनसे हाथ मिलाएं। जिसके बाद विकी मंच से उतरे और बच्चों से जाकर हाथ मिलाया। उरी में तैनात फौजी भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें