यूक्रेन और रूस के बीच में कई महीनों से युद्ध चल रहा है और ऐसे में बेयर ग्रिल्स ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की थी और उनसे कई सवाल भी किए। बेयर ग्रिल्स ने फिल्म से संबंधित फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा भी की थी, जिसमें उनके साथ राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी नजर आए थे।
वॉर जोन: बेयर ग्रिल्स मीट प्रेसिडेंट जेलेंस्की
- फोटो : सोशल मीडिया
इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में जंग के बीच यूक्रेन के हालात, वहां रह रहे नागरिकों और जेलेंस्की की सर्वाइवल स्किल्स को दिखाया जाएगा। कीव पहुंचे ग्रिल्स उन यूक्रेनियन लोगों की कहानियों को सुनाते दिखाई देंगे जो युद्ध की भयावहता से प्रभावित हुए और उन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।
फिल्म में देखने को मिलेगा की बेयर कीव की सड़कों पर राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ चलते हुए उनके संघर्ष की कहानी सुनते हैं। इस दौरान बेयर यूक्रेन के नागरिकों से भी बातचीत करते हैं। गौरतलब है कि यूरोप की सीमा पर युद्ध चल रहा है क्योंकि रूस यूक्रेन पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहा है। जेलेंस्की के प्रेरक नेतृत्व ने उनके लोगों को एकजुट किया। संघर्ष के दौरान अपने देश ही नहीं बल्कि उन्होंने दुनिया भर में लाखों लोगों की प्रशंसा भी प्राप्त की है।
यह भी पढ़ें: ओटीटी पर टीवीएफ का शो 'ये मेरी फैमिली' धमाल मचाने को तैयार! इस दिन होगी स्ट्रीम