हॉलीवुड में डेब्यू को तैयार साक्षी
इस फिल्म में साक्षी तिरुपुरा लिबरेशन फ्रंट से एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका निभाती दिखेंगी। फिल्म में वह हॉलीवुड स्टार माइकल जे व्हाइट और फ्रैंक ग्रिलो के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। अपने हॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, “हॉलीवुड स्टारडम की मेरी यात्रा किसी परिकथा से कम नहीं है। सोशल मीडिया के लिए मेरी दीवानगी पर एक अमेरिकी बांग्लादेशी निर्देशक की नजर पड़ी, जिन्होंने इस रोमांचक प्रोजेक्ट के लिए मुझसे संपर्क किया। कास्टिंग डायरेक्टर मोनिका ने मुझे लीड रोल ऑफर करने से पहले छह महीने तक इंस्टाग्राम पर मेरा काम देखा।''
Prosenjit Chatterjee Interview: 300 फिल्में, सौ निर्देशक और ‘जुबली’, प्रोसेनजीत बोले, अब ऐसा चाहता हूं कि...
नागिन 3 में आ चुकी हैं नजर
इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने आगे बताया कि यह इतना अच्छा ऑफर था कि शुरू में उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने महज 15 दिनों में एक सोशल मीडिया पर्सनैलिटी से हॉलीवुड की लीडिंग लेडी के रूप में खुद को सफलतापूर्वक ट्रांसफॉर्म किया। उन्होंने कहा, "मुझे अभी भी कभी-कभी विश्वास नहीं होता। यह सपने के सच होने जैसा है।" फिल्म के ट्रेलर का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में होगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो इससे पहले साक्षी एमटीवी के स्प्लिट्सविला 2', 'बिग बॉस 4' जैसे रियलिटी शो में भाग ले चुकी हैं। 'नागिन 3' शो में भी वजह नजर आ चुकी हैं।
TRP WEEK 18 : टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 से 'इमली' का पत्ता साफ