फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड: जारेड लेटो स्टारर 'मॉर्बियस' का ट्रेलर रिलीज, वैम्पायर का ट्रांसफॉर्मेशन देख हो जाएंगे हैरान

Tue, 02 Nov 2021 09:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

जारेड लेटो स्टारर ‘मॉर्बियस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर लगभग तीन मिनट का है, जिसमें वैम्पायर की जबरदस्त कहानी दिखाई गई है।
विज्ञापन
मॉर्बियस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्कर विजेता जारेड लेटो स्टारर ‘मॉर्बियस’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। ट्रेलर का वीडियो लगभग तीन मिनट का है, जो देखने में काफी मनोरंजक लग रहा है। वीडियो में पिशाच यानी वैम्पायर विरोधी एक नायक की कहानी पेश की गई है, जो दुनिया के सामने अपनी शानदार झलक पेश करता है। साथ ही पिशाच ये भी तय करता नजर आएगा कि, उसे अपने विभिन्न रूपों के बीच कहां पर लकीर खींचनी है।

विज्ञापन


ट्रेलर में दिखाया गया है कि, मॉर्बियस एक वैज्ञानिक डॉ. माइकल मॉर्बियस का अनुसरण करता है, जो एक दुर्लभ रक्त रोग से खुद को ठीक करने की कोशिश करते समय पिशाच का रूप प्राप्त कर लेता है। ट्रेलर में अच्छे काम करने वाले डॉक्टर माइकल का एक दिलचस्प बदलाव पेश किया गया है। इसी बीच एक विशेष रूप से हैरान कर देने वाला सीन भी है, जिसमें जारेड लेटो को एक ट्रेन के आगे उड़ते हुए दिखाया गया है। लेकिन ट्रेलर का अंत उसके खौफनाक चेहरे से होता है, जिसमें खून की लालसा और बड़े-बड़े दांत साफ नजर आते हैं। ये सीन किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है।


 
हालांकि, अपने दर्द के बावजूद मॉर्बियस दुनिया के बारे में सोचता है और सही करने की कोशिश करता है, जिससे ट्रेलर और ज्यादा रोमांचक लगता है। लेकिन पूरी कहानी इस सवाल पर है कि क्या अच्छाई बुराई पर हावी हो जाएगी या मॉर्बियस अपने रहस्यमय रूप के आगे झुक जाएगा?
विज्ञापन

 
फिल्म में नजर आ रहा कैरेक्टर एक और मार्वल विरोधी हीरो 'वेनम' (टॉम हार्डी द्वारा निभाया गया किरदार) की याद दिलाता है। ट्रेलर में मजेदार बात ये है कि, निर्माताओं ने वीडियो में ही साफ तौर पर इस कनेक्शन का उल्लेख कर दिया है। ट्रेलर के आखिर में लेटो यह कहते भी सुनाई दे रहे हैं कि, ‘मैं वेनम हूं।’ दिलचस्प बात ये है कि, वो ये बात किसी अजनबी को कहते हैं। फिलहाल, फिल्म अगले साल रिलीज होगी और इस ट्रेलर के बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने वाले हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें