फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tom Holland: 'स्पाइडर-मैन 4' का कर रहे इंतजार? फिल्म पर आया ये बड़ा अपडेट

Tue, 10 Dec 2024 03:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टॉम हॉलैंड की अगली स्पाइडर-मैन फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। अब इसकी निर्माता ने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
 
विज्ञापन
टॉम हॉलैंड-स्पाइडर मैन 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉम हॉलैंड की अगली स्पाइडर-मैन फिल्म का नाम भले ही अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया हो, लेकिन इस फिल्म को लेकर कई अहम जानकारियां अब सामने आ गई हैं। इस फिल्म की शूटिंग 2025 की गर्मियों में शुरू होगी और फिल्म जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

स्पाइडर-मैन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
फिल्म की निर्माता एमी पास्कल ने हाल ही में इस फिल्म की कहानी के बारे में कुछ अहम जानकारी दी। एमी पास्कल के मुताबिक इस फिल्म में पीटर पार्कर का किरदार पूरी तरह से स्पाइडर-मैन बनने का निर्णय लेगा और अपनी व्यक्तिगत जिदगी को छोड़ देगा। यह कहानी 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के भावुक अंत से अलग होगी, जहां पीटर ने मल्टीवर्स संकट को खत्म करने के लिए अपनी पहचान सबकी यादों से मिटा देता है, जिसमें उसके करीबी दोस्त एमजे और नेड भी शामिल थे।
Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं प्रतियोगी, खेल रहे हैं डबल गेम

इस कॉमिक्स से प्रेरित होगी कहानी
एमी पास्कल ने कहा कि आगामी फिल्म में दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे पीटर पार्कर अपनी सुपरहीरो की जिम्मेदारी निभाते हुए व्यक्तिगत जीवन से पूरी तरह से बाहर हो जाता है। यह कहानी 'स्पाइडर-मैन 24/7' नाम कॉमिक्स से प्रेरित होगी, जिसमें स्पाइडर-मैन अपने असली पहचान को सार्वजनिक रूप से भूलने के बाद हर समय एक सुपरहीरो बनने के लिए संघर्ष करता है।

मार्वल की इस फिल्म टॉम हॉलैंड आए थे नजर
कॉमिक्स में स्पाइडर-मैन को इस फैसले के बाद कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा, स्पाइडर-मैन को नए मेयर जे जोना जेम्सन से भी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। बता दें कि इससे पहले टॉम हॉलैंड 'डॉ स्ट्रेंज मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में नजर आए थे। इस फिल्म को भारत में भी काफी पसंद किया गया था।
SS Rajamouli Watches Pushpa 2: थिएटर में 'पुष्पा 2' देखने पहुंचे एस एस राजामौली, यूजर्स बोले- कैसा है रिव्यू?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें