आइकॉनिक फिल्म ‘टाइटैनिक’ की रिलीज को आज 25 साल पूरे हो चुके हैं। 19 दिसंबर 1997 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 11 ऑस्कर अपने नाम किए थे। 1912 में साउथैम्प्टन से पहली और आखिरी यात्रा में रवाना हुए RMS टाइटैनिक पर बनी यह फिल्म उस समय दुनिया में बनी सबसे महंगी फिल्म थी। फिल्म के निर्देशक और लेखक जेम्स कैमरून थे, जो 'अवतार', 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' और 'द टर्मिनेटर' जैसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। आज ‘टाइटैनिक’ के 25 साल पूरे होने पर हम आपको इससे जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।