2000 करोड़ रुपये में बनी फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वाटर' ने तीन दिन में ही दुनिया भर में 3600 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर ली। दुनिया की परवाह किए बिना निर्माता, निर्देशक जेम्स कैमरून ने जो जादू रचा, उसका असर दिख रहा है। भारत में ये फिल्म अब तक 132.95 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसमें भी अंग्रेजी संस्करण का सबसे ज्यादा हिस्सा होने के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने में हिंदी संस्करण दिखाने वाले सिनेमाघर नंबर दो पर रहे हैं। देश में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में पहले सप्ताहांत पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अब भी 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के पास है।