फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tim Sale Passes Away: मशहूर कॉमिक बुक आर्टिस्ट टिम सेल का निधन, 66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 17 Jun 2022 09:45 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया के मशहूर कॉमिक बुक आर्टिस्ट टिम सेल का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। टिम सेल क्लासिक डीसी कॉमिक्स जैसे 'बैटमैन: द लॉन्ग हैलोवीन' और 'सुपरमैन फॉर ऑल सीजन्स' से फेमस हुए थे। 
विज्ञापन
tim sale - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा जगत का एक और दिग्गज कलाकार दुनिया को अलविदा कह गया है। बैटमैन: द लॉन्ग हैलोवीन और सुपरमैन फॉर ऑल सीजन्स जैसी यादगार कॉमिक्स के कलाकार टिम सेल का गुरुवार को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किए गए पोस्ट में कहा गया- 'बहुत दुख के साथ ये घोषणा करनी पड़ रही है कि टिम सेल का आज निधन हो गया है। वह आप सभी से बहुत प्यार करते थे। कृपया इस पोस्ट के साथ तस्वीरें और स्टोरीज शेयर करें'। 

 
विज्ञापन


 

डीसी कॉमिक्स ने जताया दुख

उनकी मौत किस वजह से हुई अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। बता दें कि इस हफ्ते गंभीर स्वास्थ्य समस्या की वजह से सेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बात की जानकारी उनके परिवार और दोस्तों ने दी थी। अभिनेता के निधन पर डीसी कॉमिक्स ने भी दुख जताया। डीसी कॉमिक्स के प्रकाशक और मुख्य अधिकारी ने कहा- टिम एक असाधारण कलाकार थे। उनके प्रतिष्ठित पात्रों में वाकई मानवीय गहराई थी। उनके जबरदस्त पेज डिजाइन ने एक पूरी पीढ़ी के कॉमिक बुक स्टोरी टेलिंग के बारे में सोचने का नजरिया बदल दिया। टिम हम सभी को बहुत याद आएंगे,  उनके परिवार और दोस्तों के लिए हमारी संवेदनाएं।
 
विज्ञापन

tim sale - फोटो : सोशल मीडिया
इन कहानियों पर भी किया था काम

उनको सिर्फ बैटमैन के लिए ही नहीं बल्कि टिम ने अपनी सहयोगी कॉमिक्स लेखक जेफ लोएब के साथ सुपरमैन, बैटमैन, स्पाइडर-मैन और कैप्टन अमेरिका की कहानियों पर भी काम किया। इनका उद्देश्य सभी सुपरहीरो की कहानियों को घर-घर तक पहुंचाना था। इन सभी को जेफ लोएब ने लिखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें