एम्बर हर्ड ने बात करते हुए कहा, मैं उन्हें सच में समझती हूं कि वह काफी पसंदीदा करेकेटर हैं, और इसलिए लोगों को लगता है कि वह उसे जानते हैं। वह एक अच्छे अभिनेता हैं। इसके आगे बात करते हुए एम्बर हर्ड ने बताया कि ट्रायल खत्म होने के तुरंत बाद, उनको सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और जॉनी डेप पर घरेलू हिंसा का झूठा आरोप लगाने के लिए उन्हें ट्रोल किया गया।
एम्बर हर्ड ने ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे परवाह नहीं है कि कोई मेरे बारे में क्या सोचता है या आप मेरे अपने घर की प्राइवेसी में, मेरी शादी में, बंद दरवाजों के पीछे क्या हुआ, इसके बारे में आप क्या फैसला लेना चाहते हैं। इसलिए मैं इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं लेती हूं।" बता दें एम्बर हर्ड के ऊपर भारी भरकम जुर्माना भी लगाया है, हालांकि साथ में जॉनी डेप को भी भुगतान करने के लिए कहा गया है।