'द वॉकिंग डेड' और 'आइस एज: द मेल्टडाउन' स्टारर अभिनेता जानसेन पैनेटीयर का रविवार को न्यूयॉर्क शहर में निधन हो गया। वह 28 वर्ष के थे। अभिनेता के भाई हेडन पैनेटीयर के प्रतिनिधि केसी किचन ने उनकी मौत की पुष्टि की। अभिनेता द वॉकिंग डेड में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है। तमाम सितारे उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
द वॉकिंग डेड के मेकर्स ने किया याद
इसी बीच मशहूर सीरीज द वॉकिंग डेड के मेकर्स ने अभिनेता को याद किया और उनकी तारीफ भी की। वल्लाह एंटरटेनमेंट ने ट्विटर पर लिखा, द वॉकिंग डेड के सीजन 9 में द काम बिफोर में कैस्पर के रूप में आप हमेशा याद रहेंगे। आप हमें बहुत याद आएंगे। इस वक्त हम आपके परिवार के बारे में सोच रहे हैं कि पैनेटीयर के परिवार पर इस वक्त क्या बीत रही होगी।
इसे भी पढ़ें- Ram Charan: अब अमेरिका को 'गुड मॉर्निंग' कहेंगे RRR स्टार, ग्लोबल स्टार बनने के लिए 'राम' ने बढ़ाए 'चरण'
इन फिल्मों में किया काम
द वॉकिंग डेड के अलावा अभिनेता 'ईवेन स्टीवेंस', 'द एक्स', 'द फॉर्जर', 'द मार्शल आर्ट्स चाइल्ड', 'समर फॉरएवर' और 'लव एंड लव नॉट' में नजर आए थे। पैनेटीयर अपनी बहन के साथ 2004 में फिल्म 'टाइगर क्रूज' में भी नजर आए थे। उनके करियर की शुरुआती फिल्मों में 'मिडोरी की निनटेंडोलैंड बेकरी', 'ग्रैंड सेंट्रल बेनेट' और 'ब्लूज क्लूज' शामिल हैं। बता दें कि अभिनेता के परिवार में उनकी बहन और माता-पिता हैं। उनका जन्म 25 सितंबर 1994 को न्यूयॉर्क में हुआ था।