ऐसे तो भूतो पर तमाम कहानियां बनी है। यहां तक की भूत भगाने पर भी दर्जनों कहानियां बनी हैं। दरअसल, कुछ इसी तरह की कहानी को डेनियल स्टैम लेकर आ रहे हैं। डेनियल स्टैम के द्वारा निर्देशित प्रे फॉर द डेविल जल्द ही आ रही है। यह एक धमाकेदार और थ्रिलर कहानी है। जो कि एक ऐसे समय में सेट की गई है जब दुनियाभर में राक्षसी प्रवृत्ति में सबसे ज्यादा वृद्धि हो रही थी। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि एक यंग नन अपने पास्ट की यात्रा में कैसे सरवाइव करती हैं। इसमें दिखाया जाएगा कि किस प्रकार से एक बच्ची थी जब आत्माओं के द्वारा उसका पीछा किया गया था। इस फिल्म में जैकलीन बायर्स, कॉलिन सैल्मन, क्रिश्चियन नवारो, लिसा पल्फ्रे, निकोलस राल्फ और बेन क्रॉस समेत तमाम बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं। । यह थ्रिलर फिल्म भारत में 24 फरवरी 2023 को लायंसगेट प्ले पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
कैरेक्टर को लेकर निर्देशक डेनियल ने कही यह बात
इस थ्रिलर फिल्म को लेकर निर्देशक डेनियल स्टैम ने कहा कि ऐन एक ऐसी यात्रा पर हैं जो एक दिलचस्प बैक स्टोरी के साथ आती है। मैं वाकई में फिल्म को उसके हिसाब से ग्राउंड करना चाहता था। यह एक नॉन स्टॉप थ्रिलर और साइकोलॉजिकल ड्रामा है। फिल्म के कैरेक्टर के बारे में वाकई में जो मुझे लगा कि वह अपनी मां से बहुत प्यार करती थी। ऐन को उसे अपने वश में करने की जरूरत थी और अब्यूसिव नहीं, उसे अपनी मां के परेशान करने वाले व्यवहार को राक्षसी कब्जे में लाना था। जो कि मुझे लगा कि कैरेक्टर के लिए काफी खूबसूरत रहेगा। अगर ऐन को सेंट माइकल में पता चलता है कि राक्षसों का अस्तित्व नहीं है, यह उसके लिए सामना करने से भी ज्यादा बेकार होगा।
Movie Release This Week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 34 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
एक्ट्रेस ने बताया खुद को भाग्यशाली
वहीं,फिल्म में क्रिश्चियन नवारो एक अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि मैं काफी भाग्यशाली रही हूं कि मैं उन प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हूं जो मुझे एक स्ट्रोग महिला लीड के रूप में पेश करते हैं। प्रे फॉर द डेविल में पहली बार जब मैंने इसे एक्सेस किया था, जिसमें एक महिला मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। जो कि फिल्म में एक ओझा के रूप में कमान संभाल रही थी। क्रिश्चियन नवारो ने कहा कि मैं उससे बहुत आकर्षित थी। मेरी तीन छोटी बहने हैं और मैं हमेशा इस तरह की कहानियां सुनाने में दिलचस्पी रखती हूं।
Gulmohar: बत्रा परिवार की कहानी देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगी फिल्म