फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द लास्ट ड्यूएल: रेड कार्पेट पर नजर आए बेन एफ्लेक, जेनिफर लोपेज और मैट डेमन समेत कई सितारे, देखें तस्वीरें

Sun, 10 Oct 2021 01:39 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

दूरदर्शी फिल्म निर्माता कहे जाने वाले रिडले स्कॉट की फिल्म द लास्ट ड्यूएल 14वीं सदी के फ्रांस की क्रूरता के खिलाफ विश्वासघात और प्रतिशोध की एक मनोरंजक कहानी है।
विज्ञापन
द लास्ट ड्यूएल के प्रीमियर इवेंट में बैन एफ्लेक, जोडी कॉमर और मैट डेमन - फोटो : Amar Ujala Bureau, New York
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिडले स्कॉट के निर्देशन में बनी फिल्म 'द लास्ट ड्यूएल' भारत में 22 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। 20वीं सेंचुरी स्टूडियोज की चर्चित मैग्नम ओपस द लास्ट ड्यूएल का न्यूयॉर्क में कल रात एक प्रीमियर  इवेंट रखा गया जिसमें हॉलीवुड के कई नामचीन सितारे नजर आए। इस दौरान मशहूर स्टार कपल बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज रेड कार्पेट पर बेहद शानदार अंदाज में नजर आए। उनके साथ मैट डेमन, जोडी कॉमर की उपस्थिति ने इस शाम को और भी खास बना दिया।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क प्रीमियर इवेंट में रेड कार्पेट पर नजर आए सितारे

प्रीमियर इवेंट में जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ना सिर्फ सबसे खूबसूरत कपल लग रहे थे बल्कि उनके कपड़े भी बेहद शानदार थे। बेन ने काले रंग का वेलवेट सूट पहना हुआ था वहीं जेनिफर ने एब्स बारिंग आउटफिट पहना हुआ था जिसमें कॉपर रंग के क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट शामिल थी। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और किस किया जिसके बाद से इस प्यारे से कपल को देखकर कई फैंस काफी भावुक हो गए।

बेन एफ्लेक, जेनिफर लोपेज - फोटो : Amar Ujala Bureau, New York
बेन और जेनिफर  पहली बार वेनिस फिल्म फेस्टिवल में साथ नजर आए थे जहां दोनों ने उसी फिल्म के प्रीमियर में भाग लिया। द लास्ट ड्यूएल न्यूयॉर्क प्रीमियर के दौरान दोनों दूसरी बार साथ नजर आए जहां दोनों को एक दूसरे के लिए काफी प्यार जताते देखा गया। हाल ही में जेनिफर लोपेज ने ग्लोबल सिटिजन लाइव इवेंट में नजर आईं थीं जहां एफ्लेक भी उनके साथ शामिल हुए थे। इसके बाद से ही फैंस दोनों की जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

जोडी कॉमर - फोटो : Amar Ujala Bureau, New York
दूरदर्शी फिल्म निर्माता कहे जाने वाले रिडले स्कॉट की फिल्म द लास्ट ड्यूएल 14वीं सदी के फ्रांस की क्रूरता के खिलाफ विश्वासघात और प्रतिशोध की एक मनोरंजक कहानी है। वास्तविक घटनाओं पर आधारित ये फिल्म जीन डे कारुगेस और जैक्स ले ग्रिस के बीच फ्रांस की अंतिम स्वीकृत युद्ध के बारे में चली आ रही धारणाओं को सामने लाने का काम करती है।
विज्ञापन

द लास्ट ड्यूएल - फोटो : Amar Ujala Bureau, New York
फिल्म में ऑस्कर विजेता मैट डेमन, दो बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित एडम ड्राइवर, एमी विजेता जोडी कॉमर और दो बारे ऑस्कर विजेता बेन एफ्लेक अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करने वाले रिडले स्कॉट चार बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें