फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tenoch Huerta: यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद तेनोच ह्यूर्टा ने छोड़ी नेटफ्लिक्स फिल्म, बताई फैसले की यह वजह

Thu, 22 Jun 2023 10:02 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मैक्सिकन अभिनेता ने तेनोच ह्यूर्टा एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोपों के खिलाफ खुद का बचाव करने के लिए आगामी फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन
तेनोच ह्यूर्टा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' फेम स्टार अभिनेता तेनोच ह्यूर्टा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता के चर्चा में बने रहने की वजह उन पर लगे यौन शोषण के आरोप हैं। दरअसल, तेनोच ह्यूर्टा की एक्स गर्लफ्रेंड मारिया एलेना रियोस ने अभिनेता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद से उनका नाम आए दिन मीडिया खबरों में उछल रहा है और अभिनेता पर कोर्ट केस भी चल रहा है। इस बीच अब खबर आ रही है कि तेनोच ह्यूर्टा ने 'नेटफ्लिक्स' फिल्म 'फिएस्टा एन ला मैड्रिगेरा' को छोड़ने का एलान कर दिया है।

 

विज्ञापन

क्यों छोड़ी फिल्म?
मैक्सिकन अभिनेता ने तेनोच ह्यूर्टा एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोपों के खिलाफ खुद का बचाव करने के लिए आगामी फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है। तेनोच ह्यूर्टा ने एक बयान में कहा, 'मारिया एलेना रियोस के हालिया झूठे बयानों के प्रभाव और उनके कारण हुए नुकसान को देखते हुए, मेरे पास फिल्म फिएस्टा एन ला मैड्रिगेरा का हिस्सा बनने से पीछे हटने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे ऐसा करते हुए बहुत दुख हो रहा है, लेकिन मैं उनके आरोपों से न केवल मुझे, बल्कि परियोजना में शामिल दर्जनों प्रतिभाशाली और कड़ी मेहनत करने वाले लोगों के काम को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दे सकता। मेरा ध्यान अब सिर्फ और सिर्फ अपनी इज्जत को बचाने की लड़ाई लड़ते रहने का है।'  

15 जून से शुरू होने वाली थी शूटिंग
नेटफ्लिक्स द्वारा कुछ ही समय पहले इस फिल्म की घोषणा की गई थी और कथित तौर पर इसकी शूटिंग 15 जून से शुरू होने वाली थी। फिल्म का निर्देशन मनोलो कारो करने वाले हैं और इसकी स्क्रिप्ट ऑस्कर विजेता निकोलस जियाकोबोन द्वारा लिखी गई है। तेनोच ह्यूर्टा पर रिओस द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया गया था, जिसमें चोरी करना भी शामिल था। हालांकि, इन सभी आरोपों से 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' स्टार ने इनकार कर दिया है।
Adipurush Controversy: 'इन्हें डूब के मर जाना चाहिए...' आदिपुरुष के मेकर्स पर जमकर बरसे 'रामायण' के लक्ष्मण
विज्ञापन

गलत तरीके पेश की गई बातचीत
अभिनेता ने इसे पहले दिए एक बयान में स्वीकार किया था कि वह रियोस के साथ रिश्ते में थे, लेकिन यह दोनों की सहमति से था। उन्होंने कहा, 'यह एक प्यार भरा और पारस्परिक रूप से सहायक रिश्ता था। हालांकि, ब्रेकअप होने के बाद, ऐलेना ने निजी तौर पर और  दोस्तों के सामने हमारी बातचीत को गलत तरीके से पेश करना शुरू कर दिया था।'
Leo: विजय के जन्मदिन पर 'लियो' का पोस्टर रिलीज, हाथ में खून से सना हथौड़ा पकड़े 'बीस्ट मोड' में दिखे अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें