एक इंटरव्यू में क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने एक्टिंग से ब्रेक लेने वाले बयान के बारे में खुलकर बात की। अभिनेता ने इस इंटरव्यू में बताया कि आखिर वह अभिनय से ब्रेक क्यों लेना चाहते थे। क्रिस हेम्सवर्थ बोले, 'मैं ब्रेक लेना चाहता था क्योंकि मैं पिछले 10 साल से काम कर रहा हूं, और मेरे तीन बच्चे हैं जिनके साथ मैं ज्यादा समय बिताना चाहता हूं।' पिछले साल एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए, अभिनेता ने साझा किया था कि उन्हें पता चला है कि उनके पास एपीओई4 जीन है, जो अल्जाइमर रोग से कनेक्टेड है, जिसके बाद उन्होंने घोषणा की थी कि वह अभिनय से ब्रेक लेंगे। क्रिस ने अपने शो लिमिटलेस के लिए टेस्ट करवाया था।
क्रिस हेम्सवर्थ ने बताया, 'मेरी बीमारी के बारे में मिली जानकारी... ने मुझे सभी बदलाव करने की अनुमति दी - चाहे वह पोषण हो, मेरा प्रशिक्षण, मेरी मानसिक फिटनेस हो। यह सभी कुछ सीरीज के लिए भी जरूरी है। मेरा पूरा मकसद लोगों को उपकरण, ज्ञान तक पहुंच प्रदान करना था, जो हमें बेहतर, लंबा, स्वस्थ जीवन जीने के बारे में जानकारी दे सके।'