फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Steven Spielberg: हड़तालियों के समर्थन में निर्देशक स्टीवेन स्पीलबर्ग और उनकी पत्नी, 1.5 मिलियन डॉलर किए दान

Tue, 12 Sep 2023 08:42 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वहीं अब स्टीवेन स्पीलबर्ग और पत्नी केट कैपशॉ ने हड़ताली लेखकों और अभिनेताओं का समर्थन किया है। उन्होंने काम रुकने से प्रभावित हो रहे अन्य लोगों के समर्थन में 1.5 मिलियन डॉलर का दान दिया है।
विज्ञापन
स्टीवेन स्पीलबर्ग और पत्नी केट कैपशॉ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के ए-लिस्ट एक्टर्स और राइटर्स हड़ताल पर हैं। बता दें कि हॉलीवुड में पहली बार डबल स्ट्राइक चल रही है, जिसमें राइटर्स और डायरेक्टर्स शामिल हैं। जब तक यह हड़ताल खत्म नहीं होती है, तब तक इसका असर  फिल्मों और टीवी सीरीज पर इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं अब स्टीवेन स्पीलबर्ग और पत्नी केट कैपशॉ ने हड़ताली लेखकों और अभिनेताओं का समर्थन किया है। उन्होंने काम रुकने से प्रभावित हो रहे अन्य लोगों के समर्थन में 1.5 मिलियन डॉलर का दान दिया है।
विज्ञापन

क्यों हो रही हड़ताल
बता दें कि मई में WGA के हड़ताल पर जाने के बाद से वितरित धनराशि को एंटरटेनमेंट कम्युनिटी फंड और SAG-AFTRA फाउंडेशन के आपातकालीन वित्तीय सहायता कार्यक्रम के बीच विभाजित किया गया है। दोनों ने बुनियादी जरूरतों, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और बहुत कुछ चीजों को कवर करने के लिए आपातकालीन वित्तीय सहायता के माध्यम से हड़ताल के बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के श्रमिकों को बचाए रखने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें- Prateik Babbar: फिल्मों में इमरान खान की वापसी का प्रतीक बब्बर ने दिया हिंट, बोले- कुछ तो पक रहा है

एंटरटेनमेंट कम्युनिटी फंड ने की थी सहायता
बता दें कि एंटरटेनमेंट कम्युनिटी फंड ने 8 सितंबर तक 3,100 से अधिक फिल्म और टेलीविजन कर्मियों को 6.5 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि वितरित की थी। इस बीच, एसएजी-एएफटीआरए फाउंडेशन ने अब तक 2.5 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता दी है।
 
विज्ञापन

हड़ताल से प्रभावित हो रहे लोगों के समर्थन में बड़ा तबका
वहीं हड़ताल से प्रभावित हो रहे लोगों के समर्थन में एक बड़ा तबका आया है, जो कि उनकी सहायता कर रहा है। शोंडा राइम्स और सेठ मैकफर्लेन जैसे ए-लिस्ट क्रिएटिव के बाद स्पीलबर्ग और कैपशॉ एंटरटेनमेंट कम्युनिटी फंड में बड़ा दान देने वाले नवीनतम शख्स हैं। एसएजी-एएफटीआरए फाउंडेशन को बड़े पैमाने पर चेक दान करने वाले अन्य लोगों में जॉर्ज और अमल क्लूनी, लुसियाना और मैट डेमन, लियोनार्डो डिकैप्रियो, ह्यू जैकमैन और डेबोरा-ली फर्नेस, ड्वेन जॉनसन, निकोल किडमैन, जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक, रयान रेनॉल्ड्स शामिल हैं। इसके अलावा ब्लेक लाइवली, जूलिया रॉबर्ट्स, अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर, मेरिल स्ट्रीप और ओपरा विन्फ्रे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें