एंबलिन पार्टनर्स ने जिन फिल्मों के म्यूजिक राइट्स बेचे हैं उनमें जिनमें 1917, द बीएफजी, ब्रिज ऑफ स्पाइस, थैंक यू फॉर योर सर्विस और द गर्ल ऑन द ट्रेन समेत कई अन्य फिल्में शामिल हैं। कैटलॉग में हाल के दशकों के कुछ सबसे प्रमुख फिल्म और टीवी संगीतकारों के नाम शामिल हैं, जिनमें जॉन विलियम्स, थॉमस न्यूमैन, डैनी एल्फमैन, एलेक्जेंडर डेसप्लेट, मार्क ईशा और रॉब सिमंसन शामिल हैं।एंबलिन और मल्टीमीडिया के बीच साझेदारी से दोनों कंपनियां कैटलॉग से कमाई को अधिकतम करने और टीवी शो, विज्ञापनों और ट्रेलरों में संगीत के नए उपयोग खोजने के लिए नई पहल पर सहयोग करेंगी।
एंबलिन पार्टनर्स के सह-सीईओ और जनरल काउंसिल क्रिस फ्लॉयड ने कहा, 'हमें एमएमएम के साथ साझेदारी करने पर गर्व है और हम उनकी शानदार टीम के साथ हमारे व्यापक संगीत कैटलॉग के मूल्य को अधिकतम करने के लिए नए रास्ते तलाशने के लिए तत्पर हैं।'