यह फिल्म इसी नाम के लोकप्रिय हॉरर वीडियो गेम पर आधारित है। फिल्म हैलोवीन से पहले 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म एक परेशान सुरक्षा गार्ड के इर्द-गिर्द घूमती है जो फ्रेडी फैजबियर के पिज्जा पर काम करना शुरू करता है। नौकरी पर अपनी पहली रात बिताने के दौरान उसे एहसास होता कि फ्रेडी की रात की पाली को पूरा करना इतना आसान नहीं होगा। क्योंकि उसे उस जगह के बारे में रहस्यमय बातें पता चलती है। उसके साथ कुछ अजीबोगरीब होता है। क्या वह पांच रातों तक वहां जीवित रहेगा या नहीं यह आपको फिल्म देखकर पता चलेगा।
बता दें कि यह फिल्म जेसन ब्लम, स्कॉट कॉथॉन द्वारा निर्मित और एम्मा टैमी द्वारा निर्देशित है। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस थ्रिलर फिल्म में जोश हचर्सन, एलिजाबेथ लेल, कैट कोनर स्टर्लिंग और पाइपर रुबियो के साथ मैरी स्टुअर्ट मास्टर्सन और मैथ्यू लिलार्ड भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।