फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2022: शॉन पेन ने दी आयोजकों को धमकी, कहा-'यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को करें इनवाइट, वरना...'

Sun, 27 Mar 2022 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्टर शॉन पेन ने ऑस्कर्स के ऑर्गेनाइजर को चेतावनी देते हुए मांग की है कि इस इवेंट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी न्यौता देना चाहिए, वरना वह इस आयोजन का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
शॉन पेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह के शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है, लेकिन उससे पहले एक्टर शॉन पेन ने ऑस्कर्स के ऑर्गेनाइजर को चेतावनी दे दी है। उन्होंने मांग की है कि इस इवेंट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी न्यौता देना चाहिए वरना वह इस आयोजन का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन

एक समाचार चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं सभी को इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करूंगा, हां ये उनका पल हो सकता है, और मैं ये समझता हूं, यह उनकी फिल्मों के जश्न का वक्त है, लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी इस समय यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े रहने का है। यह अकेडमी अवॉर्ड्स को बॉयकॉट करने का वक्त है। अगर मेरी बारी आई तो मैं खुद भी इस अवॉर्ड को लौटा दूंगा और पब्लिक के सामने इसे नष्ट कर दूंगा।'

शॉन पेन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ऑस्कर्स के आयोजकों से इस समारोह में बोलने दिए जाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं कि इस इवेंट के जरिए वह रूस के खिलाफ यूक्रेन के पक्ष में अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल कर सके। हालांकि इस इवेंट में जेलेंस्की दिखेंगे या नहीं इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। फिलहाल इस बारे में न तो अब तक जेलेंस्की की तरफ से और न ही शो के आयोजक की तरफ से कोई भी बात कही गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि शो का प्रसारण करने जा रहे एबीसी जेलेंस्की के समर्थन में है।
विज्ञापन

दो अकेडमी अवॉर्ड कर चुके हैं नाम
शॉन दो बार बेस्ट एक्टर का अकेडमी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। उन्हें 'मिल्क' और 'मिस्टिक रिवर' के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। हाल ही में उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध की डॉक्यूमेंट्री शूट की है। बता दें कि उन्होंने यूक्रेन से लौटते समय यह खुलासा किया था कि रूसी हमले के बाद उन्हें बाकी शरणार्थियों के साथ पैदल ही बॉर्डर तक आना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें