फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupert Murdoch: रूपर्ट मर्डोक ने पांचवी बार की शादी, 63 साल की एलेना झुकोवा को बनाया हमसफर

Sun, 02 Jun 2024 04:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रूपर्ट मर्डोक ने 93 साल की उम्र में शादी कर ली है। यह उनकी पांचवी शादी है। उन्होंने 63 साल की एलेना झुकोवा को अपना हमसफर चुना है। 
 
विज्ञापन
रूपर्ट मर्डोक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूपर्ट मर्डोक ने पांचवीं बार शादी कर ली है। उन्होंने एलेना झुकोवा को अपना हमसफर चुना है। शनिवार दोपहर को हुए समारोह के बाद जोड़े की तस्वीरें मर्डोक के अपने अखबार सन में जारी की गई हैं। 93 वर्षीय मर्डोक ने 70 साल तक अपनी कंपनी का नेतृत्व करने के बाद नवंबर में पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन

Indian 2 : 'इंडियन 2' में जोखिम भरा एक्शन करते दिखेंगे कमल हासन, फिल्म के निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा

63 साल की झुकोवा से रचाई शादी
वे यूनाइटेड किंगडम में द सन और टाइम्स अखबारों के साथ-साथ अमेरिका में फॉक्स न्यूज और द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मालिक हैं। अब वे न्यूज कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एमेरिटस हैं, जबकि उनके बेटे लैचलन प्रबंधकीय जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। उनकी पत्नी की बात करें तो  63 वर्षीय झुकोवा एक सेवानिवृत्त आणविक जीवविज्ञानी हैं। मर्डोक ने अपनी पिछले साल ही अपनी चौथी पत्नी से तलाक लिया था। झुकोवा के साथ नाम जुड़ने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया था।
Ranveer Singh: सिनेमेटोग्राफर जय ओझा ने रणवीर सिंह के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले-ज्यादा मूड में..  
विज्ञापन

टीवी से रहा है पुराना नाता
11 मार्च 1931 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में जन्में मर्डोक टीवी की दुनिया से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। द सिम्पसन नाम की टीवी सीरीज में उन्होंने अपनी आवाज दी थी। वहीं, टॉक टीवी न्यूज नाम की टीवी सीरीज के कार्यकारी निर्माता थे। शो में फिल होज, जोरा सुलेमान और फिलिप इनग्राम नजर आए थे।  साल 2023 में यह शो प्रसारित हुआ था।
Sanjeeda Shaikh: संजीदा शेख से एक महिला ने की थी छेड़छाड़, नाइट क्लब में हुई घटना से चौक गई थीं अभिनेत्री
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें