ऐसे हुआ खुलासा
रॉबर्ट डी नीरो ने पेरेंटहुड के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे बच्चों के लिए कोई नियम कानून बनाना पसंद नहीं है लेकिन इसके अलावा कोई रास्ता भी नहीं है। और कोई भी माता-पिता, मुझे लगता है, वही बात कहेंगे। सभी हमेशा बच्चों को सही रास्ते पर ले जाना चाहते हैं, चाहते हैं कि वे सही काम करें और उनका फायदा ही चाहते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा नहीं हो पाता है।' जब अभिनेता से उनके छह बच्चों के बारे में पूछा गया, तो कहा, 'छह, नहीं सात।'
Kantara 2 Update: ऋषभ शेट्टी की फिल्म की स्क्रिप्ट हुई फाइनल, शूटिंग लोकेशंस पर भी आया बड़ा अपडेट
रॉबर्ट ने खुद की सातवें बच्चे की पुष्टि
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अभिनेता ने कहा, 'मैंने अभी एक बच्चे का स्वागत किया है।' हालांकि, उन्होंने इससे ज्यादा अपने परिवार के नए सदस्य या उस बच्चे की मां के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं दी। रॉबर्ट डी नीरो के एक प्रतिनिधि ने भी बाद में पुष्टि की कि वह सच में सात बच्चों का पिता हैं। ऑस्कर विजेता के पहले छह बच्चे हैं। पहली पत्नी डायना एबॉट से बेटी ड्रेना और बेटे राफेल। 1995 में अपनी गर्लफ्रेंड टौकी स्मिथ के साथ रॉबर्ट के जुड़वां बेटों जूलियन और हारून। वहीं, उनकी दूसरी पत्नी के साथ बेटे इलियट और बेटी हेलेन ग्रेस।