इस वीडियो क्रिस एक एक्शन सीन शूट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में निर्देशक सैम हार्ग्रेव कह रहे हैं, 'हम दिन की शुरुआत भारतीय परम्पराओं के अनुसार करते हैं।' इसके साथ ही सैम फिल्म के मुहूर्त में नारियल फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। रणदीप हुड्डा का मानना है कि यह दुनिया के लिए भारत को देखने का सुनहरा मौका है। वीडियो के अंत में क्रिस कहते हैं, 'मुझे विश्वास है कि दर्शक इस फिल्म को देखकर काफी प्रभावित होने वाले हैं।' गौरतलब है कि एक्सट्रैक्शन के अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म रिलीज से पहले ही अमर उजाला के फिल्म समीक्षक पंकज शुक्ल ने देख ली है, इसका रिव्यू 24 अप्रैल की सुबह आप अमर उजाला डिजिटल पर पढ़ पाएंगे।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहने वाले रणदीप हुड्डा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मंगलवार को सिविल सेवा दिवस की भी बधाई साझा की। रणदीप ने उन सभी ब्यूरोक्रेट्स (नौकरशाहों) को सलाम किया जो देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सरकारें और राजनीतिक दल आते हैं और चले जाते हैं लेकिन यह सिविल सेवा है जो देश को लगातार चलाती और संभाले रखती है। देश की सेवा कर रहे सभी नौकरशाहों को सलाम।'