फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच घर बैठे ये कलाकारी दिखा रहीं ब्रिटिश गायिका रीटा ओरा, हाल ही में रिलीज हुआ है नया एलबम

Tue, 21 Apr 2020 02:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Rita Ora - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

देश विदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से लोग घरों में कैद हैं। वहीं ब्रिटिश गायिका और गीतकार रीटा ओरा भी लॉकडाउन का पूरा पालन कर रही हैं। 29 साल की ये पॉप सिंगर खाली समय में क्रिएटिविटि दिखाते हुए चित्रकारी कर रही हैं। इंस्ट्राग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में रीटा अपने गार्डन में दिख रही हैं। जहां वो धूप का आनंद लेकर कुछ रंगों से कलाकारी कर रही हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन के बीच सभी घर में रहें और इस खाली वक्त में अपनी क्रिएटिविटी को निखारें।

विज्ञापन


रीटा सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं। रीटा की कई तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिनमें पूल में मस्ती करते हुए उनकी तस्वीरें भी शामिल हैं।

29 साल की रीटा 190 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। ये सब उन्होंने कमाया है अपनी गायिकी से। रीटा ने अपने पापा के पब से ही गाने की शुरुआत की थी। निजी कारण की वजह से उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रीटा ओरा - फोटो : इंस्टाग्राम
2012 में पहली बार रीटा ने अपना पहला एल्बम रिलीज किया था। 2013 में वे ब्रिट अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुईं थीं। उनका दूसरा हिट नंबर एल्बम फोनिक्स 2018 में रिलीज हुआ था और यूके के टॉप 10 में पहुंचा था। हाल ही में उनका न्या एलबम हाऊ टू बी लोनली रिलीज हुआ है। आज रीटा के पास उत्तरी लंदन में आलीशान बंगला है, जो सारी लग्जरी सुविधाओं से लेस है।

रीटा सिंगर के अलावा एक बेहतरीन डिजाइनर भी हैं। रीटा ने अपने खुद के कलेक्शन ब्रांड डिजाइन किए हैं। इनमें फुटवियर और एसेसरीज भी शामिल हैं। वे टेलीविजन सीरीज के लिए भी काम करती हैं। वह एक्स फैक्टर ब्रिटिश शो 9 की जज के तौर पर भी वे काम कर चुकी हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें