फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: इटली के लग्जरी ब्रांड बलगैरी की ब्रांड एंबेसडर बनीं प्रियंका चोपड़ा, कहा- मुझे गर्व है

Mon, 02 Aug 2021 04:59 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी जिंदगी में एक नया अध्याय जोड़ लिया है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी जिंदगी में एक नया अध्याय जोड़ लिया है। अपने अभिनय और अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीतने वाली प्रियंका इटली की लग्जरी ब्रांड बलगैरी की ब्रांड एंबेसडर चुनी गई हैं।  कंपनी का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा महिला सशक्तिकरण, विविधता और समावेश के मुद्दों पर ध्यान देने के साथ ही दुनिया भर में ब्रांड को बढ़ाने के लिए रोमन हाई ज्वैलरी का सपोर्ट करेंगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि लग्जरी ब्रांड बुलगैरी को ज्वैलरी, जेम्स, घड़ियों और परफ्यूम के लिए जाना जाता है। इसके अलावा कंपनी लेदर का सामान भी बनाती है। बुलगैरी के सीईओ जीन क्रिस्टोफी बबीन (CEO Jean-Christophe Babin) ने कहा, 'मैं इस बात से बेहद उत्साहित हूं कि प्रियंका हमारे परिवार में शामिल हो रही हैं। मुझे भरोसा है कि हम एक साथ महत्वपूर्ण सामाजिक प्रभाव के साथ कई प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।'


वहीं, इस मामले में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वो लग्जरी ब्रांड के साथ पार्टनरशिप की उम्मीद कर रही थी। उन्होंने आगे कहा, 'ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के तौर पर बुलगैरी के परिवार में शामिल होने पर मुझे गर्व है। जिस गर्मजोशी के साथ टीम ने स्वागत किया है, उसके लिए धन्यवाद। ऐसी कई चीजें हैं जो इस प्रतिष्ठित ब्रांड की ओर मुझे आकर्षित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें