अपनी गायकी और डांस से पूरी दुनिया को दीवाना बना देने वाले माइकल जैक्सन की कहानी जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली है। पॉप किंग की बायोपिक पर इन दिनों तेजी से काम चल रहा है। यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का निर्माण 22 जनवरी को शुरू होने वाला है।
इस फिल्म का निर्देशन एंटोनी फूक्वा करेंगे। यह प्रोजेक्ट लायंसगेट द्वारा समर्थित है। जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन फिल्म में लीड भूमिका निभाएंगे। यूनिवर्सल पिक्चर्स के पास जापान को छोड़कर फिल्म के अंतर्राष्ट्रीय अधिकार हैं। ग्राहम किंग जॉन ब्रैंका और जॉन मैकक्लेन के साथ निर्माण कर रहे हैं। फिल्म की पटकथा जॉन लोगन ने लिखी है। इससे पहले वे ग्लेडिएटर और द एविएटर जैसी फिल्में लिख चुके हैं। Merry Christmas: 'वर्ष 2024 की शानदार शुरुआत', कैटरीना-विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस' देख बोले दर्शक