इस मिशन का मकसद जान बचाए रखते हुए सामान्य हालात को वापस पाना होता है। वह अपनी टीम के साथ मिशन पर लग जाता है इस दौरान उसका सामना जोंबीज से लेकर बचे हुए इंसानों से होता है जो अपनी सलामती के लिए जानवरों से भी बद्दतर बन चुके होते हैं। टीजर में खतरनाक जोंबीज सुनसान शहर में मौत का तांडव करते हुए नजर आते हैं। चुनिंदा लोग जो बचे हैं वे अपनी सलामती के लिए दूसरों के साथ जानवरों से भी बुरा व्यवहार करते हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि वे जीने के लिए किसी भी हद तक गुजर सकते हैं।
वहीं ट्रेन टू बुसान की कहानी की बात करें तो सेऑक वू अपनी बेटी के साथ उसका जन्मदिन मनाने और अपनी पत्नी से मिलने के लिए ट्रेन से बुसान जाता है। हालांकि,उनकी यात्रा भयानक अनुभव में बदल जाती है। वे दक्षिण कोरिया में जोंबीज के बीच फंस जाते हैं। इस फिल्म को अपनी कमाल की कहानी और अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा गया था।