इन फिल्मों से होगा मुकाबला
अब तक कई पुरस्कार जीत चुकी है 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट'
यह फिल्म पिछले साल कान फिल्म महोत्सव में भारत की ओर से ग्रैंड प्रिक्स ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी। उसके बाद से यह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों में लगातार सफलता प्राप्त कर रही है। हाल ही में इसे गॉथम अवार्ड्स में "बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म" का पुरस्कार भी मिला था। साथ ही, यह फिल्म साइट एंड साउंड मैगजीन की ओर से जारी की गई 50 बेहतरीन फिल्मों की सालाना सूची में भी पहले स्थान पर रही।
इन्हें भी मिला नामांकन
पायल कपाड़िया की फिल्म के अलावा 'संतोष' (निर्देशक-संध्या सूरी) और 'सिस्टर मिडनाइट' (निर्देशक-करण कंधारी) को भी 'आउटस्टैंडिंग डेब्यू बाई ए ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर' श्रेणी में नॉमिनेशन मिला है। संध्या सूरी की फिल्म 'संतोष' का 2024 कान फिल्म महोत्सव में 'अन सर्टेन रिगार्ड' सेक्शन में वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था।
देव पटेल की फिल्म को भी मिला नामांकन
भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल ने भी अपनी निर्देशन में बनी फिल्म 'मंकी मैन' के लिए नॉमिनेशन प्राप्त किया है। यह फिल्म मुंबई पर आधारित है, जिसमें देव पटेल ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो अपने परिवार की हत्या का बदला लेता है। बाफ्टा में 'कॉन्क्लेव', 'एमीलिया पेरेज', और 'द ब्रूटलिस्ट' जैसी फिल्में भी बाफ्टा अवॉर्ड्स में प्रमुख नॉमिनेशन के साथ शामिल हैं।
संबंधित वीडियो