फैंस हुए निराश
टेलर स्विफ्ट उन कुछ लोगों में से थीं जो इस अवॉर्ड शो में नहीं दिखीं। उनकी अनुपस्थिति से उनके प्रशंसक काफी निराश नजर आए। फैंस को उम्मीद थी कि उनकी फेवरेट गायिका इस कार्यक्रम में जरूर नजर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बीच मीडिया रिपोर्ट से उनके कार्यक्रम में न शामिल होने की वजह सामने आई है।
इस वजह से नहीं दिखीं सिंगर
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गायिका ने शनिवार को ही अपना सिंगापुर एराज दौरा समाप्त किया है, ऐसे में वहां से उड़ान भर कर लॉस एंजिल्स में पहुंचने में उन्हें 15 घंटे का समय लग जाता। दूसरी ओर, स्विफ्ट के अपनी परफॉर्मेंस के दौरान खांसी से जूझने की बात भी सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दो कारणों की वजह से ही सिंगर ने इस अवॉर्ड फंक्शन से दूरी बनाना ही ठीक समझा। हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्स भी उनके स्वास्थ्य को देखते हुए सिंगर के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए सिंगापुर पहुंचे थे।
टेलर को नहीं मिला था नामांकन