थॉमस और सुष्मित घोष द्वारा निर्देशित "राइटिंग विद फायर" दलित महिलाओं द्वारा संचालित भारत के एकमात्र समाचार पत्र 'खबर लहरिया' की कहानी है। इस डॉक्युमेंट्री में मुख्य रिपोर्टर मीरा के नेतृत्व वाले दलित महिलाओं के महत्वाकांक्षी समूह की कहानी को दिखाया गया है, जो प्रासंगिक बने रहने के लिए प्रिंट से डिजिटल माध्यम में स्विच करती हैं।
स्मार्टफोन और उन्हें परिभाषित करने वाले साहस और दृढ़ विश्वास के साथ, खबर लहरिया के पत्रकार अपने क्षेत्र में अन्याय की जांच और दस्तावेजीकरण करते हैं। वे स्थानीय पुलिस बल की अक्षमता पर सवाल उठाते हैं, जाति और लिंग हिंसा के शिकार लोगों की सुनते हैं और उनके साथ खड़े होते हैं। धमकी का सामना करते हैं और अपने समाज के मानदंडों को चुनौती देते हैं जो उनकी यात्रा में अन्याय को कायम रखते हैं।
इस साल ऑस्कर अवार्ड के लिए चुनी गई एक्ट्रेसेस की बात करें तो इसमें जेसिका चैस्टन, ओलिविया कोलमैन, निकोल किडमैन, पेनेलोप क्रूज, क्रिस्टिन स्टीवर्टर्ट का नाम शामिल है। वहीं, बेस्ट डायरेक्टर की लिस्ट की बात करें तो इसमें स्टीवन स्पिलबर्ग, जेन कैम्पियन, पॉल थॉमस एंडरसन जैसे निर्देशक का नाम चुना गया है। जबकि बेस्ट पिक्चर में डून, कोडा, डोंट लूक अप, द पावर ऑफ गॉड, वेस्ट साइड स्टोरी, नाईटमेयर एले, किंग रिचर्ड जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।