फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uncharted: टॉम हॉलैंड की फिल्म का बार्सिलोना में प्रीमियर, बोले, ‘एक ही दिन में 17 बार कार ने मारी टक्कर’

Tue, 08 Feb 2022 05:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अभिनेता टॉम हॉलैंड की नई फिल्म ‘अनचार्टेड’ का प्रीमियर बीती रात स्पेन के बार्सिलोना में हुआ। इस दौरान उन्होंने ट्रेलर में नजर आए स्टंट सीन की शूटिंग के बारे में बताया।
विज्ञापन
टॉम हॉलैंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महज 25 साल की उम्र में हॉलीवुड सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में अपना नाम दर्ज करा चुके अभिनेता टॉम हॉलैंड की नई फिल्म ‘अनचार्टेड’ को लेकर माहौल बनने लगा है। 18 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का प्रीमियर बीती रात स्पेन के बार्सिलोना में हुआ, जहां टॉम बिल्कुल मस्त और बिंदास नजर आए। फिल्म में भी वह एक ऐसे खजाना तलाश करने वाले नेथन ड्रेक की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए दुनिया भर में भटकता दिखता है। रंग बिरंगा स्वेटर, नीली पतलून और भूरे रंग के जूते पहने दिखे टॉम हॉलैंड ने बार्सिलोना में अपने प्रशंसकों में प्यार बांटा और सबसे सिनेमाघरों में अपनी अगली फिल्म देखने की अपील की।

विज्ञापन


मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स की पिछली फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ की कामयाबी से उत्साहित अभिनेता टॉम हॉलैंड की अगली फिल्म ‘अनचार्टेड’ भारत में भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म को करने का उत्साह टॉम में स्पाइडरमैन सीरीज की ही फिल्म ‘स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम’ की शूटिंग करने वक्त जगा। दरअसल फिल्म की निर्माता कंपनी सोनी के प्रबंधन ने स्पाइडरमैन की शूटिंग के दौरान टॉम को अपनी कंपनी का एक वीडियो गेमिंग कंसोल टाइम पास करने के लिए दिया। इस कंसोल में दुनिया भर में लोकप्रिय वीडियो गेम ‘अनचार्टेड’ भी लोड था।

Trending Videos

Tom Holland, Ruben Fleischer - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खेल खेल में इस खेल से टॉम को ऐसी मोहब्बत हुई कि उन्होंने इसके सारे सीजन खेल डाले और कंपनी ने जब इस गेम पर फिल्म बनाने का प्रस्ताव उनके सामने रखा तो वह तुरंत तैयार हो गए। फिल्म की शूटिंग की यादों के बारे में जिक्र चलने पर टॉम कहते हैं, ‘फिल्म के ट्रेलर में दिखने वाला हवाई जहाज वाला स्टंट मेरा सबसे पसंदीदा और यादगार लम्हा इस फिल्म का है। उस दिन मुझे कार की टक्कर लगी और वह भी एक दो बार नहीं पूरे 17 बार। तो कोई मुझसे उस दिन पूछता कि दिन कैसा रहा तो मैं बस यही कहता हैं, हां, ठीक ही रहा, बस एक कार ने मुझे 17 बार टक्कर मारी।’

टॉम हॉलैंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘अनचार्टेड’ की शूटिंग के बारे में जिक्र चलने पर टॉम हॉलैंड ये भी कहते हैं कि ऐसी फिल्में अब इस तरह बनती नहीं हैं। वह कहते हैं, ‘आमतौर पर जब इतनी विशालकाय एक्शन फिल्में बनती हैं तो दर्शकों को भी पता होता है कि ये सब कुछ किसी नीले परदे के आगे हो रहा है जिसमें कलाकार स्टूडियो में हैं और पीछे के दृश्य बाद में डाल दिए जाएंगे। लेकिन, इस फिल्म के लिए फिल्म के निर्देशक की जिद थी कि वह वास्तविक दिखने वाले दृश्य शूट करें। तो इसके तमाम दृश्यों के लिए वास्तविक सेट्स बनाए गए। और, इसके बाद हम इन सेट्स पर हकीकत की हदों तक जितना जा सकते थे, गए।’
विज्ञापन

टॉम हॉलैंड, मार्क वाह्लबर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘अनचार्टेड’ में टॉम हॉलैंड की जोड़ी अभिनेता मार्क व्हालबर्ग के साथ बनी है। ये दोनों एक खजाने की खोज में निकलते हैं। परदे पर अब तक छह बार पीटर पार्कर के किरदार में दिख चुके टॉम हॉलैंड की इस फिल्म को देखने के लिए उनके फैंस में काफी दिलचस्पी देख  जा रही है। बीच में वह कुछ एनीमेशन फिल्मों में अपनी आवाज भी दे चुके हैं। लेकिन, टॉम हॉलैंड के फैन्स उन्हें बिना स्पाइडरमैन के सूट में कुछ ऐसा करते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसे वह वीडियो गेम खेलते समय दसियों बार कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें