फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द खत्म होगा 'वांडाविजन' का इंतजार, इस दिन रिलीज होगा मार्वेल के चौथे फेज का पहला प्रोजेक्ट

Fri, 13 Nov 2020 12:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
वांडाविजन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मार्वेल सिने यूनिवर्स में स्कारलेट विच यानी वांडा और विजन दो बहुत ही ताकतवर किरदार हैं। लेकिन, एमसीयू की अब तक की फिल्मों में इन्हें ज्यादा जगह नहीं मिली। इसलिए मार्वेल स्टूडियोज ने इन दोनों किरदारों को लेकर पिछले साल एक वेब सीरीज 'वांडविजन' की घोषणा की थी जो इस साल रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से मनोरंजन की दुनिया में फैली अव्यवस्था के कारण निर्माता अब इस सीरीज को अगले साल रिलीज कर रहे हैं।

विज्ञापन


वांडा और विजन के दुनिया भर में लाखों प्रशंसक हैं और उनका किरदार एमसीयू की फिल्मों में शुरुआत से ही क्रमशः एलिजाबेथ ओल्सन और पॉल बैट्टनी निभाते आए हैं। इन किरदारों को अब तक एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों और 'कैप्टन अमेरिका- सिविल वॉर' में देखा गया है। इन दोनों किरदारों के प्रशंसकों के लिए यह एक तोहफा ही है कि मार्वेल स्टूडियोज सिर्फ इन दोनों पर ही आधारित एक वेब सीरीज 'वांडाविजन' रिलीज करेगा। यह सीरीज अगले साल जनवरी के महीने में 15 तारीख को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

विज्ञापन

मार्वेल स्टूडियोज ने जब अपने चौथे फेज के प्रोजेक्ट्स की घोषणा की थी, उस वक्त वेब सीरीज 'वांडाविजन' इस साल दिसंबर में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद इस सीरीज की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन के काम में रुकावट आई। काम समय पर पूरा न होने की वजह से इसके निर्माताओं ने अब इसे थोड़ी देर से रिलीज करने का फैसला किया है। चौथा फेज शुरू होने के बाद एमसीयू की यह पहली सीरीज होगी और जिसमें छह एपिसोड होंगे।

वैसे तो वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'एवेंजर्स- इंफिनिटी वॉर' में विजन का किरदार खत्म हो चुका है। लेकिन, स्टूडियो ने वांडा के साथ इस किरदार को पर्दे पर फिर से जिंदा करने की ठानी है। दरअसल, 'एवेंजर्स- इनफिनिटी वॉर' में विजन और वांडा का थोड़ा सा रोमांस दर्शकों को देखने के लिए मिला था। जब विजन का किरदार फिल्म के अंत में खत्म होता है तो दर्शक इससे बहुत निराश थे। अब दर्शकों को खुश करने में तो मार्वेल स्टूडियोज सबसे आगे है इसलिए इस नई वेब सीरीज 'वांडाविजन' को अपने चौथे फेज का हिस्सा बनाया गया।

पढ़ें: वाणी कपूर का ये है इस साल का दिवाली प्लान, इस वजह से घर पर पूजा नहीं कर पाएंगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें