मार्वल फिल्मों के स्टार एक्टर जोनाथन मेजर्स को शनिवार को मैनहट्टन में गला घोंटने, मारपीट और उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अभिनेता की गर्लफ्रेंड ने उनपर संगीन आरोप लगाए है।
जोनाथन मेजर्स विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें शनिवार को उन्हें गला घोंटने, मारपीट और हैरेसमेंट के आरोप में मैनहट्टन में अरेस्ट कर लिया गया। ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड ने लगाए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद उनके चाहने वाले बहुत हैरान व परेशान हैं।
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
25 मार्च की सुबह पुलिस को 911 पर कॉल आया, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद जोनाथन मेजर्स को चेल्सी में वेस्ट 22वीं स्ट्रीट और 8वीं एवेन्यू के पास शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
इस वजह से शुरू हुई बहस
जोनाथन मेजर्स और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच इसलिए लड़ाई हुई थी, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड ने जोनाथन को किसी और लड़की को टेक्स्ट करते हुए देख लिया था। इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने उनका फोन देखने का फैसला किया। इसकी वजह से जोनाथन को गुस्सा आ गया और फिर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
बहस के बाद की पिटाई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला जोनाथन मेजर्स की गर्लफ्रेंड है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है कि ब्रुकलिन में एक बार से जब दोनों साथ में घर वापस लौट रहे थे तब टैक्सी में उनकी जोनाथन से बहस हो गई। इसी बहस के बीच जोनाथन ने उनसे मारपीट की, जिससे महिला के सिर और पीठ के अलावा कान के पीछे और चेहरे पर चोटें आई हैं। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट की गई थी। महिला के सिर, गर्दन और कान के पीछे चोट लगी है, चेहरे पर भी काफी निशान आए हैं। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को एरिया हॉस्पिटल में एडमिट कराया।
तो वहीं पुलिस के अनुसार, उनके पास एक्टर के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। वहीं जोनाथन मेजर्स ने अपनी टीम के हवाले से कहा है कि वो बिल्कुल निर्दोष हैं और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।