फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madonna: पॉप सुपरस्टार मैडोना की सेहत में हुआ सुधार, कई दिन हॉस्पिटल में बिताने के बाद घर लौटीं गायिका

Fri, 30 Jun 2023 09:14 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

री दुनिया में अपने पॉप म्यूजिक के दम पर लोगों को नचाने वाली सुपरस्टार मैडोना को लेकर बीते दिनों एक बुरी खबर सामने आई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि मैडोना को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
मैडोना - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरी दुनिया में अपने पॉप म्यूजिक के दम पर लोगों को नचाने वाली सुपरस्टार मैडोना को लेकर बीते दिनों एक बुरी खबर सामने आई थी। दरअसल, मैडोना पिछले काफी दिनों से सीरियस बैक्टीरियल इंफेक्शन के चलते हॉस्पिटल में भर्ती थीं। गायिका की तबीयत की स्थिति इतनी खराब थी कि इसके कारण उन्होंने अपना वर्ल्ड टूर 'सेलिब्रेशन' भी रद्द कर दिया था। यह खबर सुनकर मैडोना के फैंस बहुत परेशान हो गए थे और सभी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। लगता है सभी की दुआएं रंग लाईं। कुछ नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मैडोना को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। 

विज्ञापन

मैडोना - फोटो : ट्विटर
वर्ल्ड टूर किया था स्थगित
बीते दिन उनके मैनेजर गाइ ओसेरी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मैडोना की बीमारी का खुलासा करने के लिए एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने इस पोस्ट में मैडोना की तबीयत का हाल और उनके वर्ल्ड टूर के स्थगित होने की जानकारी साझा की थी। गाइ ओसेरी ने लिखा था कि, 64 वर्षीय गायिका पिछले काफी दिनों से आईसीयू में हैं और उनके पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद है, लेकिन उन्हें उनका 84 दिनों का सेलिब्रेशन दौरा डिलेय करना पड़ रहा है। बता दें, मैडोना का यह वर्ल्ड टूर 15 जुलाई को वैंकूवर में शुरू होने वाला था।
Sunil Lahri: रणबीर के 'राम' रूप से रामायण के 'लक्ष्मण' खुश, 'सीता' के किरदार पर जताया यह शक

मैडोना - फोटो : ट्विटर
घर लौंटी मैडोना
हालांकि, अब खबर आ रही है कि मैडोना को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, 'कई दिनों तक हॉस्पिटल में रहने के बाद मैडोना घर चली गई हैं और अब बेहतर महसूस कर रही हैं।' मैडोना की हेल्थ अपडेट सामने आने के बाद सभी अब गायिका के वर्ल्ड टूर के बारे में कोई नई जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उनके मैनेजर ने टूर के बारे में जानकारी मिलते ही फैंस को इसको लेकर अपडेट देने का विश्वास दिलाया है। उनका कहना है कि जैसे ही मैडोना उन्हें इसकी नई डेट के बारे में बताएंगी, वैसे ही इसका एलान कर देंगे।
विज्ञापन

मैडोना - फोटो : ट्विटर
बिक चुके थे लगभग सब टिकट
यह वर्ल्ड टूर मैडोना के चार दशक से ज्यादा लंबे करियर को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया था। इस टूर के लगभग सभी टिकट्स बिक चुके थे। अमेरिका के डेट्रॉइट, शिकागो, मियामी और न्यूयॉर्क जैसे शहरों से होता यह टूर लंदन, बार्सिलोना, पेरिस और मैक्सिको सिटी की तरफ बढ़ता। आपको बता दें, ग्रैमी विजेता म्यूजिक आइकॉन मैडोना संगीत का दुनिया की सबसे मशहूर सेलिब्रिटीज में से एक हैं। 
Aaliya Siddiqui: आलिया के मिस्ट्री मैन पर ऐसा था बेटी शोरा का रिएक्शन, नवाज की पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें