फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Legend: बेबी बॉय के माता-पिता बने जॉन लीजेंड और क्रिसी टेगेन, सरोगेसी के जरिए हुआ चौथे बच्चे का जन्म

Thu, 29 Jun 2023 12:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जॉन लीजेंड और क्रिसी टेगेन के घर एक प्यारे से बेटे का जन्म हुआ है। अपने बेटे का नाम उन्होंने व्रेन अलेक्जेंडर स्टीफंस रखा है।
विज्ञापन
जॉन लीजेंड - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉन लीजेंड और क्रिसी टेगेन ने अपनी चौथी संतान का स्वागत किया है। 19 मार्च को उनके घर एक प्यारे से बेटे का जन्म हुआ। कपल ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के जन्म की घोषणा की। साथ ही तस्वीर साझा करते हुए बेटे का नाम भी बताया है।

विज्ञापन


Mimoh Chakraborty: बुरे वक्त में सलमान-करण जौहर ने की मिमोह की मदद, दोनों की तारीफ में अभिनेता ने पढ़े कसीदे

सरोगेसी से हुआ बेबी 
जॉन लीजेंड और क्रिसी टेगेन ने अपने बेटे का नाम व्रेन अलेक्जेंडर स्टीफंस रखा है। कपल को यह बेबी सरोगेसी के जरिए हुआ है। उन्होंने अपनी सरोगेट के बारे में लिखा, "एलेक्जेंड्रा हम आपको इस अविश्वसनीय उपहार के लिए धन्यवाद कहना चाहते हैं, जो आपने हमें दिया है और हमें दुनिया को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वह यहां है। एक नाम के साथ जो, आपसे हमेशा के लिए जुड़ा हुआ है।"
 

Dharmendra: पोते की शादी के बाद धर्मेंद्र ने हेमा और ईशा से मांगी माफी! सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट
विज्ञापन

बच्चे के स्वागत की घोषणा करने के बाद जॉन लीजेंड ने अपने चारों बच्चों के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की। इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ऑल ऑफ मी"। कपल के चार बच्चों में सात वर्षीय लूना और पांच वर्षीय माइल्स, एक बेटी और व्रेन अलेक्जेंडर स्टीफंस शामिल हैं।

Satyaprem Ki Katha Twitter Review: फैंस को पसंद आई सत्यप्रेम और कथा की प्रेम कहानी, यूजर्स ने बताया ब्लॉकबस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें