अभिनेत्री लिली जेम्स इन दिनों सुर्खियों में हैं। अभिनेता डॉमिनिक वेस्ट के साथ विवादित तस्वीरों के बाद लिली जेम्स पहली बार टीवी पर नजर आई हैं। इस हफ्ते उन्होंने कई इंटरव्यू से अपना नाम वापस खींच लिया था।
31 वर्षीय अभिनेत्री 21 अक्तूबर को जिम्मी फेलन के शो में नजर आईं जहां वो नेटफ्लिक्स की अपनी फिल्म रेबेका के प्रमोशन के लिए पहुंचीं थीं। दो हफ्ते पहले लिली और उनके सह कलाकार डोमिनिक को इटली के शहर रोम में देखा गया था। एयरपोर्ट पर डोमिनिक, लिली को उनके गर्दन पर किस कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि दोनों दो दिन के ट्रिप के बाद रोम एयरपोर्ट पर थे। बता दें कि डोमिनिक पहले से ही शादीशुदा हैं। इन विवादों के बाद डोमिनिक अपनी पत्नी कैथरीन फिजगेराल्ड के पास वापस लौटे। उन्होंने कहा कि ‘हमारे बीच अब तक बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।‘
दरअसल लिली ने इस हफ्ते की शुरुआत में कुछ टीवी शोज को मना कर दिया था लेकिन इसमें वो पहुंचीं। हालांकि उनसे उन विवादित तस्वीरों के बारे में सवाल नहीं पूछे गए। जिमी ने लिली से उनसे जूम पर ब्रॉडवे क्लास के बारे में पूछा।
बता दें कि लिली की निजी जिंदगी को लेकर अन्य खबरें आई थीं। आठ अक्तूबर को पता चला कि लिली और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड मैट स्मिथ फिर से एक दूसरे को मौका देना चाहते हैं। साल 2014 में दोनों ने डेट करना शुरू किया था। दिसंबर 2019 में उनका ब्रेकअप हो गया। सूत्रों के मुतबिक ‘लिली और मैट सालों तक पिक्चर परफेक्ट कपल थे लेकिन अब वो साथ नहीं हैं। उन्होंने कुछ चीजें सुलझाने की कोशिश की थीं क्योंकि वो एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। दुर्भाग्य से उनके बीच सहमित नहीं हो पाई और रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे के बारे में नहीं सोच रहे।‘ सूत्र ने आगे बताया कि ‘अब लिली एक ऐसा ब्वॉयफ्रेंड चाहती हैं जो ग्लैमर की दुनिया से ना हो क्योंकि अन्य सेलिब्रेटी के साथ उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं।‘