फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liam Payne: अगले सप्ताह हो सकता है लियाम पेन का अंतिम संस्कार, रिपोर्ट में किया गया दावा

Mon, 04 Nov 2024 12:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायक लियाम पेन के निधन से उनके फैंस गहरे सदमे में हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनका अंतिम संस्कार अगले सप्ताह किया जा सकता है।
विज्ञापन
लियाम पायने - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व वन डायरेक्शन के गायक लियाम पेन आकस्मिक निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार अगले सप्ताह किया जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। 16 अक्टूबर को अर्जेंटीना में एक होटल की बालकनी से गिरने से गायक की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि उस दिन वह नशे में थे।

विज्ञापन

Singham Again Collection Day 3: सप्ताहांत में स्त्री 2 से काफी पीछे छूटी सिंघम अगेन, जानें तीन दिन का कलेक्शन

अगले सप्ताह होगा अंतिम संस्कार

सन यूके के अनुसार दिवंगत गायक का पार्थिव शरीर आने वाले कुछ दिनों में यूके लाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार अगले सप्ताह किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है, "31 वर्षीय गायक का शव बुधवार तक यूके वापस आ सकता है - उनका अंतिम संस्कार वॉल्वरहैम्प्टन के सेंट पॉल कैथेड्रल में किया जाएगा।"
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 3: रूह बाबा का चला जादू, कार्तिक की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी

गायक की मौत से सदमे में हैं फैंस

गायक की मौत से उनके प्रशंसक गहरे सदमे में हैं। उनके शरीर में मिली दवाओं के कॉकटेल ने प्रशंसकों को और भी परेशान कर दिया। बता दें कि मौत के बाद उनके शरीर में कई तरह के नशीले पदार्थ पाए गए थे। जांच में  यह भी पता चला कि मौत से पहले लियाम पेन ने "पिंक कोकेन" का सेवन किया था, जो कि तुसी के नाम से जानी जाने वाली एक दवा है। 

विज्ञापन

Bhai Dooj 2024: भाई बहन के प्यार को दिखाती हैं ये फिल्में, भाई दूज के त्योहार को बना देंगी और भी खास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें