फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'बोलो जय श्री राम..,' भारतीय शख्स ने की सेलेना गोमेज से नारा लगाने की अपील, वायरल हुआ गायिका का रिएक्शन

Sat, 02 Nov 2024 10:01 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सेलेना गोमेज से एक भारतीय प्रशंसक ने 'जय श्री राम' का नारा लगाने की अपील की। इस पर दिया गया अमेरिकी गायिका-अभिनेत्री का रिएक्शन ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
सेलेना गोमेज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक भारतीय प्रशंसक के साथ पॉप स्टार सेलेना गोमेज का हालिया वीडियो इंटरनेट पर व्यापक ध्यान आकर्षित कर रहा है। क्लिप में, भारतीय व्यक्ति 32 वर्षीय अमेरिकी गायक-अभिनेत्री के साथ वीडियो बनाता नजर आ रहा है। इसी दौरान वह गायिका से 'जय श्री राम' का नारा लगाने को कहता है। इस पर दी गई सेलेना की प्रतिक्रिया देखते ही बन रही है।

विज्ञापन

प्रशंसक ने सेलेना से की ये डिमांड 

वीडियो को सबसे पहले फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमारे एक फॉलोअर ने सेलेना गोमेज से मुलाकात की और उन्होंने दिवाली के मौके पर जय श्री राम कहा। वीडियो को लेकर पालीवाल का दावा है कि यह हाल फिलहाल का है लेकिन सेलेना का यह लुक पिछले साल फ्रांस में हुए कान फिल्म फेस्टिव का है। हालांकि, वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और नेटिजन्स इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

क्या है वीडियो में? 

वीडियो में भारतीय शख्स सेलेना गोमेज के साथ सेल्फी लेता नजर आता है इसके बाद वह उनका शुक्रियाअदा करता है। हालांकि, शख्स इसके तुरंत बाद उनसे ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने को कहता है। शख्स के अनुरोध से सेलेना दुविधा में दिखाई देती हैं। हालांकि, शख्स बिना हिचकिचाहट दोबारा कहता है, 'भारत का सबसे अच्छा नारा-जय श्री राम।' गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज बड़े ही विनम्रता से शख्स के अनुरोध को नकार देती हैं और शुक्रिया करके आगे बढ़ जाती हैं।
 

पोस्ट पर लगी प्रतिक्रियाओं की लड़ी 

एक ओर जहां लोग शख्स की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। तो वहीं, दूसरी ओर तमाम सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को वीडियो पर नकारात्मक प्रतिक्रिया देते देखा गया है। एक टिप्पणी में लिखा गया, 'क्या आप लोग शर्मिंदा महसूस नहीं करते।' एक अन्य इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता ने कहा, 'मुझे उसकी ओर से खेद है, सेलेना।' एक यूजर ने वीडियो को 'शर्मनाक' भी कहा।
विज्ञापन

शख्स को लताड़ लगा रहे सोशल मीडिया यूजर्स

एक यूजर ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि लोगों को खुद को शर्मिंदा करके क्या मिलता है।' एक अन्य ने लिखा, 'तो 'नमस्ते' अब वह तरीका नहीं है जिससे हम एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं।' इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति ने लिखा, 'मैं एक हिंदू हूं और यह शर्मनाक है।' दूसरे ने कहा, 'हमारे धर्म को अनावश्यक विदेशी मान्यता की आवश्यकता नहीं है। खुद को और अपने साथ हमें भी शर्मिंदा करना बंद करें।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें