फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस्टीन स्टीवर्ट का खुलासा, मार्वेल में काम के बदले दी गई थी सेक्सुअलिटी छिपाने की सलाह

Wed, 04 Sep 2019 12:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टीन स्टीवर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

'ट्वीलाइट' स्टार क्रिस्टीन स्टीवर्ट ने 'हार्पर बाजार' को दिए इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। क्रिस्टीन का कहना है कि उन्हें इस बात की सलाह दी गई थी कि अगर वह मार्वेल फिल्म में काम करना चाहती हैं तो उन्हें पब्लिक में अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ने से बचना होगा।

विज्ञापन


स्टीवर्ट ने कहा है, 'मुझसे कहा गया था कि अगर खुद पर एक एहसान करना चाहती हो तो सार्वजनिक स्थलों में अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर मत घूमो, तुम्हे मार्वेल की फिल्म मिल सकती है। मैं इस तरह के लोगों के साथ काम नहीं करना चाहती हूं।'

क्रिस्टीन ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मैं अपनी लाइफ जीना चाहती हूं। मैं अपनी लाइफ को प्रोटेक्ट करना चाहती थी, लेकिन मैं सब खराब कर रही थी। मतलब- आप जिसके साथ हो उसके साथ बाहर नहीं जा सकते। आप उसके बारे में इंटरव्यू में नहीं बोल सकते। कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें आप पसंद नहीं, उन्हें पसंद नहीं कि आप लड़की को डेट करें।'
विज्ञापन


बता दें स्टीवर्ट पहले 'ट्विलाइट' में अपने को एक्टर रॉबर्ट पैटिंसन को डेट करती थीं। पैटिंसन गर्लफ्रेंड क्रिस्टन का निर्देशक रूपर्ट सैंडर्स संग अफेयर का पता चलने के बाद उन्हें माफ नहीं कर पाए थे। इसके बाद ही उन्होंने क्रिस्टन संग अपने चार साल के रिश्ते को खत्म कर दिया था। इन दिनों वर्ट डायलन मेयेर को डेट कर रही हैं। जो कि पटकथा लेखिका हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 19 की उम्र में ही ड्रग्स लेने लगे थे जस्टिन बीबर, पोस्ट में किए हैं कई चौंकाने वाले खुलासे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें